नर्मदांचल पत्रकार भवन का हुआ श्री गणेश भूमि पूजन स्व. प्रशांत दुबे की स्मृति में कोठी बाजार में बनेगा नर्मदाचल पत्रकार भवन-- सांसद राव उदय प्रताप सिंह - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 25 April 2023

नर्मदांचल पत्रकार भवन का हुआ श्री गणेश भूमि पूजन स्व. प्रशांत दुबे की स्मृति में कोठी बाजार में बनेगा नर्मदाचल पत्रकार भवन-- सांसद राव उदय प्रताप सिंह



 

नर्मदांचल पत्रकार भवन का हुआ श्री गणेश भूमि पूजन

स्व. प्रशांत दुबे की स्मृति में कोठी बाजार में बनेगा नर्मदाचल पत्रकार भवन-- सांसद राव उदय प्रताप सिंह

नर्मदापुरम। स्थानीय कोठी बाजार स्थित स्व. प्रशांत दुबे चौराहे पर मंंगलवार को नवीन पत्रकार भवन के भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राव उदय प्रताप सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डा. सीतासरण शर्मा, सोहागपुर विधायक ठा. विजयपाल सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव, म.प्र. तैराकी संघ के अध्यक्ष पियूष शर्मा, जनपद अध्यक्ष भूपेन्द्र चौकसे, पूर्व जनपद अध्यक्ष भगवती चौरे, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष केके थापक, सचिव मनोज जराठे, राजा तिवारी, राजेश तिवारी, संदेश पुरोहित के अलावा नगरपालिका की सभापति ऋचा तिवारी, आरती लक्ष्मण बैस, नयना सोनी, राजकुमारी मेषकर, वर्षा भण्डारी पार्षद की विशेष उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के उपरांत नर्मदांचल पत्रकार संघ एवं स्व. प्रशांत दुबे स्मृति में भवन की भूमि का श्री गणेश पूजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि सांसद राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि स्व. प्रशांत दुबे की स्मृति में नर्मदांचल पत्रकार संघ द्वारा भवन बनाया जा रहा है। यह एक अनुकरणीय पहल है। स्व. प्रशांत दुबे पत्रकार के साथ साथ एक अच्छे नागरिक भी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक डॉ सीताशरण शर्मा ने कहा कि पत्रकार की भूमिका शिक्षक के रूप में समाज में व्याप्त है। पत्रकार के मार्ग दर्शन में जनप्रतिनिधि, जनता, प्रशासन, शासन संज्ञान लेता है जो कमियां है उन्हे पूरा करते हैं। स्व. प्रशांत दुबे की स्मृति में नर्मदांचल पत्रकार संघ के तत्वाधान में यह भवन नगर पलिका द्वारा विधायक निधि की राशि से बनाया जा रहा है। इस अवसर पर पत्रकार संघ के संरक्षक प्रफुल तिवारी, अध्यक्ष आशीष दीक्षित, सचिव आत्माराम यादव, वरिष्ठ पत्रकार मनोज सोनी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर पत्रकार राजीव रोहर, मदन शर्मा, मुकेश भदौरिया, संजय उपाध्याय, नेहा मालवीय, हिना अली, अमित त्रिपाठी, नेहा थापक, कमलेश चौधरी, प्रदीप गुप्ता, कैप्टन करैया, बलराम शर्मा, विपिन महंत, पंकज शुक्ला, हेमंत राजपूत, इंद्रकुमार सोनी, सूर्यकांत पौराणिक, गोविन्द चौधरी, विजय कुम्हारे, अंशुल पाण्डेय, गोलू मालवीय, भाजपा नेता महेंद्र यादव , जित्तू तिवारी, विवेक भदौरिया, अधिवक्ता मनीष तिवारी, मनोज जराठे, राजेश तिवारी, संदेश पुरोहित, राहुल सोलंकी, अर्पित मालवीय, चरनजीत सिंह, पूनम मेषकर रोहित गौर, गौरव थापक सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन  सांसद प्रतिनिधि गोलू तिवारी ने किया, एवं आभार प्रदर्शन आशीष दिक्षित ने किया।

ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here