पंचवटी परिसर स्थित शिव मंदिर का प्रथम स्थापना दिवस श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया
अल सुबह से लेकर देर शाम तक चलता रहा हवन पूजन कीर्तन का आयोजन
नर्मदापुरम। पंचवटी कालोनी फेस टू स्थित शिव मन्दिर के प्रथम स्थापना दिवस पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित किया गया। जिसमें कालोनी सहित आसपास के क्षेत्रों से आई महिला एवं पुरुषों ने भारी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर प्रातः सर्वप्रथम भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया , उसके बाद देव भूमि पूजन पांच कुंडी गायत्री महायज्ञ संस्कार पूर्णाहुति प्रसाद वितरण किया। वहीं मंदिर परिसर में भव्य गायत्री दीप यज्ञ संगीत प्रवचन एवं भंडारे का आयोजन शाम के समय किया गया। इस दौरान याचको ने दो पारियों में वातावरण परिशोधन एवं विश्व कल्याण की कामना से गायत्री मंत्र एवं महा मृत्युंजय मंत्र की आहुतियां दी। शिव मंदिर स्थित परिसर में किए गए महायज्ञ में गायत्री परिवार के ट्रस्टी महेश गौर, महेश ठाकुर, परमानंद मालवीय ,रामकुमार सोनी, परिजन जीपी पटेल ,एनडी सराठे, विश्राम सिंह राजपूत, धनपाल सिंह राजपूत, श्रीमति पुष्पा दुबे ,कामना राजपूत, हेमेंद्र सिपरे , ओमप्रकाश दुबे , प्रभात कुमार पाण्डे, पार्षद श्रीमती प्रेमा पांडे ,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव सहित पंचवटी कॉलोनी फेस टू की समस्त महिलाएं भारी संख्या में उपास्तिथ रही। शिव मंदिर परिसर में दिनभर चले पूजा-पाठ के दौरान मानो पंचवटी परिसर फेस टू कॉलोनी पूरी शिव मय हो गई थी। इस अवसर पर शिव मंदिर को आकर्षक विद्युत साज-सज्जा से सजाया गया। सुंदरकांड महिला मंडल द्वारा शिव मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जो कि देर रात तक चलता रहा।
एके एन न्यूज़
ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी
No comments:
Post a Comment