आबकारी दल ने कसेरा बाजार के एक रहवासी मकान से हजारों की शराब जब्त की, प्रकरण हुआ दर्ज घर की तलाशी के दौरान एक पेटी ऑफिसर चॉइस व्हिस्की एवं 5 पेटी देशी मदिरा प्लेन कुल मात्रा 53.64 लीटर अंग्रेजी एवं देसी शराब जप्त की - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 26 April 2023

आबकारी दल ने कसेरा बाजार के एक रहवासी मकान से हजारों की शराब जब्त की, प्रकरण हुआ दर्ज घर की तलाशी के दौरान एक पेटी ऑफिसर चॉइस व्हिस्की एवं 5 पेटी देशी मदिरा प्लेन कुल मात्रा 53.64 लीटर अंग्रेजी एवं देसी शराब जप्त की




 आबकारी दल ने कसेरा बाजार के एक रहवासी मकान से 
हजारों की शराब जब्त की, प्रकरण हुआ दर्ज

घर की तलाशी के दौरान एक पेटी ऑफिसर चॉइस व्हिस्की एवं 5 पेटी देशी मदिरा प्लेन कुल मात्रा 53.64 लीटर अंग्रेजी एवं देसी शराब जप्त की

नर्मदा पुरम। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में नर्मदापुरम आबकारी दल द्वारा मुखबिर की सूचना पर कसेरा बाजार  नर्मदापुरम में एक रहवासी मकान की तलाशी में एक पेटी ऑफिसर चॉइस व्हिस्की एवं 5 पेटी देशी मदिरा प्लेन कुल मात्रा 53.64 लीटर अंग्रेजी एवं देसी शराब जप्त कर आरोपी अभिषेक पटेल पिता स्वर्गीय कमलेश पटेल उम्र 32 वर्ष निवासी कसेरा बाजार पर आबकारी अधिनियम की धारा 34.2 (क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है|
   जप्त की गई सामग्री की अनुमानित कीमत ₹25000 है | आरोपी पर पूर्व में भी अनेक प्रकरण पंजीबद्ध है  सूचना प्राप्त हुई थी कि आरोपी अपने रहवासी मकान में मदिरा का स्टॉक कर ,डोर टू डोर सप्लाई कर रहा था जिसे मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा गया। आबकारी विभाग की इस कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक सूर्यास फौजदार आबकारी मुख्य आरक्षक रामदत्त शर्मा आबकारी आरक्षक धर्मेंद्र वारंगे, विकास लोखंडे  शामिल रहे |आबकारी विभाग द्वारा अभियान चलाकर अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी कार्यवाही  जारी रहेंगी।
ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here