इटारसी पुलिस की अवैध मादक पदार्थ गांजे के विरुद्ध कार्रवाई 4 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार गाँजा कीमती 60 हजार रुपये 2 नग मोबाइल जप्त, - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 20 April 2023

इटारसी पुलिस की अवैध मादक पदार्थ गांजे के विरुद्ध कार्रवाई 4 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार गाँजा कीमती 60 हजार रुपये 2 नग मोबाइल जप्त,




इटारसी पुलिस की अवैध मादक पदार्थ गांजे के विरुद्ध
 कार्रवाई 4 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

 गाँजा कीमती 60 हजार रुपये 2 नग मोबाइल जप्त, 

नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) इटारसी महेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व मे थाना इटारसी पुलिस द्वारा शेफ अली पिता मासूम अली उम्र 26 वर्ष निवासी ईरानी डेरा पट्टी बाजार इटारसी एंव विक्रम उर्फ निक्की पिता संतोष भल्लावी उम्र 27 वर्ष निवासी पट्टी बाजार सब्जी मंडी इटारसी को अबैध मादक पदार्थ 4 किलो गाँजा (कुल कीमत 60 हजार रुपया 2 मोबाईल ) के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। घटना इस प्रकार हैं कि  20/04 /2023 को तडके मुखबिर से सूचना मिली की दो व्यक्ति जिनका नाम सेफ अली ईरानी व विक्रम भलावी है, दोनो 19/04/2023 को सुबह करीब 03.00 बजे के आसपास ट्रेन से काटोल नागपुर की तरफ गाजा लेने के लिये गये हैं जो की नागपुर की तरफ से आने वाली ट्रेन से आउटर पर उतर कर इरानी डेरा में गाजे के खेप लगाने वाले है। सूचना सही प्रतीत होते तुरंत टीम गठित कर मौके पर रवाना होकर कुछ देर इन्तजार किया जो कुछ समय पश्चात दो लडके जिनमे से एक के कन्धे पर काले रंग का बैग टंगा था तथा दूसरा साथ मे पैदल पैदल यार्ड रोड नागपुर लाईन आउटर की तरफ से आ रहे थे। जिन्हें पहले से छुप कर बैठी पुलिस के द्वारा घेरा बंदी करते हुये पकड़ा गया तथा उक्त आरोपीगणो से नाम पता पूछने पर शेफ अली पिता मासूम अली उम्र 26 वर्ष निवासी ईरानी डेरा पट्टी बाजार इटारसी एवं विक्रम उर्फ निक्की पिता संतोष भल्लावी उम्र 27 वर्ष निवासी पट्टी बाजार सब्जी मंडी इटारसी का होना बताया। जिनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 4 किलो गाँजा (कुल कीमत 60,000/- रुपये, 02 नग मोबाईल ) जप्त किये गये एवं मौके की कार्यवाही कर आरोपीगणों के विरुध्द एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जप्त अवैध मादक पदार्थ 4 किलो गाँजा (कीमत 60 हजार रुपया 2 मोबाईल) वारदात का तरीका यह हैं कि आरोपियों द्वारा अबैध मादक पदार्थ 4 किलो गाँजा (कुल कीमत 60 हजार रुपया, 2 मोबाईल ) का थाना इटारसी क्षेत्र में लाकर बेचने की फिराक में थे। उल्लेखनीय भूमिका निरीक्षक रामस्नेह चौहान, उपनिरीक्षक विवेक यादव, आर. 759 संगीत, आर. 586 धर्मेन्द्र, 918 रामप्रकाश 771 हरीश, आर. 471 पुष्पेंद्र की मुख्य भूमिका रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here