द चैम्प्स फन स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मैथमेटिक्स ओलंपियाड के पुरस्कार वितरित - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 21 April 2023

द चैम्प्स फन स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मैथमेटिक्स ओलंपियाड के पुरस्कार वितरित



 

द चैम्प्स फन स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मैथमेटिक्स ओलंपियाड के पुरस्कार वितरित

नर्मदा पुरम। द चैम्प्स फन स्कूल  में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मैथ्स ओलिंपियाड के विजेता बच्चों को गोल्ड मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया l 

शाला प्राचार्य डॉ. आशीष चटर्जी, डायरेक्टर श्रीमती जूही चटर्जी, शाला उप प्राचार्य डॉ अमोल सोले एवं शाला कोऑर्डिनेटर श्रीमती रीना मालवीय द्वारा विजेता बच्चों को मैडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया l इनमे आरोही डेहरिया एवं लाखी कुमरे को विशिष्टता हेतु IMO द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया एवं गार्गी सिंह, श्रीमंत कुमार पटेल,अथर्व बैस, यशस्वी यादव, लावण्या पवार,अनिकेत गुप्ता व जयदेव चौहान को उत्कृष्टता हेतु IMO द्वारा गोल्ड मैडल एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया तत्पश्चात सभी ओलिंपियाड प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया l

इस अवसर पर शाला प्राचार्य डॉ. आशीष चटर्जी द्वारा सभी प्रतिभागियों को बधाई दी गई l उन्होंने कहा शाला परिवार इस तरह के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद ओलंपियाड के हर प्रतियोगिता से रखता है l चाहे वह जीके ओलंपियाड हो साइंस ओलंपियाड या  इंग्लिश ओलंपियाड हो सभी मे शाला के सभी प्रतिभागी बच्चों का उल्लेखनीय प्रदर्शन देखने को मिला है। इस अवसर पर ओलंपियाड परीक्षा की प्रभारी सुश्री अंशुल खत्री, समस्त स्टाफ एवं बच्चे उपस्थित रहे। 

ब्यूरो प्रमुख मनोज सोनी

No comments:

Post a Comment

भागवत कथा में रुक्मिणी विवाह पर भावविभोर हुए श्रोता, पंडित महेंद्र तिवारी ने किया भावपूर्ण वाचन

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  भागवत कथा में रुक्मिणी विवाह पर भावविभोर हुए श्रोता, पंडित महेंद्र तिवारी ने किया भावपूर्ण वाचन नर्मदापुरम। उपनगरीय ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here