पुलवामा हमलें में शहीदों को लेकर कांग्रेसियों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा
नर्मदा पुरम। शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के नेतृत्व में अपर कलेक्टर मनोज सिंह ठाकुर को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों द्वारा सोपै गए ज्ञापन में महामहिम राज्यपाल से जम्मू कश्मीर के तत्कालीन गवर्नर रहे, सतपाल मलिक के द्वारा पुलवामा हमले पर दिए गए साक्षात्कार की जांच करा कर सच जनता के सामने लाने हेतु दिया गया। जिसमें पूर्व राज्यपाल ने कई संगीन आरोप के साथ बहुत गड़बड़ियों का जिक्र किया है। साक्षात्कार में उन्होंने उस षड्यंत्र का खुलासा किया है। जिसमें पुलवामा हमला हुआ एवं हमारे देश के वीर जवान शहीद हुए हैं। इस पर कांग्रेस कमेटी द्वारा ज्ञापन देकर साक्षात्कार की निष्पक्ष जांच की मांग की है। जिससे शहीद हुए जवानों के परिवारों को न्याय मिल सके एवं हमले का सच जनता के सामने आ सके। इस अवसर पर नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष अनोखी लाल राजोरिया,शरीफ राइन पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अजय सैनी, संतोष तोमर , प्रेम सिंह सोलंकी, भूपेश थापक, पंकज पचौरी मौजूद रहे ।
ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी


No comments:
Post a Comment