आगामी त्योहारों पर निकायों में साफ सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रहें : कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता के साथ जुर्माने की भी कार्रवाई की जाए स्नान पर्वों के दौरान घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 21 April 2023

आगामी त्योहारों पर निकायों में साफ सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रहें : कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता के साथ जुर्माने की भी कार्रवाई की जाए स्नान पर्वों के दौरान घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित



 
आगामी त्योहारों पर निकायों में साफ सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रहें : कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता के साथ जुर्माने की भी कार्रवाई की जाए

स्नान पर्वों के दौरान घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाए

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

नर्मदापुरम। कलेक्टर नर्मदापुरम नीरज कुमार सिंह ने कहा है कि आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ आगामी त्यौहार मनाएं जाए। जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखें। कलेक्टर श्री सिंह शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में आगामी 2 माह में आयोजित होने वाले त्योहारों के संबंध में समिति सदस्यों द्वारा विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में त्योहारों पर चल समारोह, जुलूस आदि का शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन करने की बात कहीं। साथ ही पर्वो पर यातायात, पार्किंग, बिजली आदि की बेहतर व्यवस्थायें करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने शहर में साफ साफ का विशेष ध्यान रखने और निराश्रित मवेशियों पर अंकुश लगाने के निर्देश नगरपालिका को दिए। उन्होंने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा, गंगा सप्तमी आदि स्नान पर्वों के दौरान घाटों पर साफ सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाए। घाटों पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं होमगार्ड बल की ड्यूटी भी लगाएं। समिति सदस्यों द्वारा दिए गए सुझाव समिति सदस्यों द्वारा बैठक में आगामी त्योहारों के संबंध में विशेष साफ सफाई, बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने, तापमान में बढ़ोतरी के दृष्टिगत जगह जगह प्याऊ की व्यवस्था करने, पुलिस बल द्वारा निरंतर पेट्रोलिंग करने, ट्रैफिक व्यवस्था आदि के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।
आगामी त्यौहार जिन पर हुई चर्चा बैठक में आगामी त्यौहार अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती , ईद उल फितर, गंगा सप्तमी, बुध पूर्णिमा, शनि जयंती, महाराणा प्रताप जयंती, गंगा दशहरा आदि त्योहारों के आयोजन के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर मनोज कुमार ठाकुर, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, आचार्य गोपाल प्रसाद खड्डर, राजकुमार खंडेलवाल, शहर काजी अशफ़ाक अली, हंस राय, मनोहर बड़ानी, डिप्टी कलेक्टर संतोष कुमार तिवारी, एसडीएम आशीष कुमार पांडे, एसडीओपी पराग सैनी, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट राजेश जैन, सीएमओ नवनीत पांडे, थाना प्रभारी विक्रम रजक सहित समिती सदस्य उपस्थित रहें।
 ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here