आरटीओ कार्यालय स्थित नवनिर्मित मंदिर में शिव परिवार एवं हनुमान जी की होगी प्राण प्रतिष्ठा 6 अप्रैल को
नर्मदा पुरम। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय स्थित नवनिर्मित मंदिर में 6 अप्रैल को शिव परिवार सहित संकट मोचन हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। जिसमें मंगलवार को कलश यात्रा, देव आराशन, श्री गणेश पूजन , पंचांग पूजन आदि धार्मिक कार्यक्रम किए गए। वही आज 5 अप्रैल को नवनिर्मित मंदिर का वास्तु पूजन, जलाधि वास, मूर्ति स्नान एवं नगर परिक्रमा शयादीवस आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही 6 अप्रैल को शिव परिवार सहित संकट मोचन हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हवन पूजन सहित विशाल भंडारे का आयोजन क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी

No comments:
Post a Comment