हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आज रामजी बाबा समाधि से निकलेगी भव्य शोभायात्रा
श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह किया जाएगा शोभायात्रा का स्वागत
नर्मदा पुरम। हनुमान जयंती आज जिले भर में पूर्ण श्रद्धा भक्ति के साथ मनाई जाएगी। सर्व हिंदू समाज के तत्वाधान में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए अखाड़ों द्वारा शहर के चौक चौराहों पर प्रदर्शन किया जाएगा साथ ही आज दोपहर 3 बजे रामजी बाबा समाधि स्थल से हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा निकलेगी जो कि शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए खेड़ापति हनुमान मंदिर पर पहुंचेगी।
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पंचवटी परिसर फेस 2 स्थित शिव मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है। जिसमें आज दोपहर हवन पूजन पूर्ण आहुति एवं आरती महा प्रसादी के साथ हनुमान जयंती श्रद्धा भक्ति के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हनुमान मंदिरों को आकर्षक विद्युत साज-सज्जा से सजाया गया है। वही बुधवार से हनुमान मंदिरों में विभिन्न धार्मिक आयोजन शुरू हो गए हैं। आज शहर के हाउसिंग बोर्ड स्थित हनुमान मंदिर, खेड़ापति हनुमान मंदिर, पीडब्ल्यूडी मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया है। जिसमें श्रद्धालु भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील मंदिर समिति ने की है।
ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी

No comments:
Post a Comment