जिले में स्थित खुले बोरवेल, कुए एवं बाबड़ी का होगा सुरक्षित प्रबंधन
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने नर्मदापुरम, इटारसी, सिवनीमालवा, सोहागपुर, पिपरिया के समस्त अनुविभागीय दंडाधिकारियों को किया निर्देशित
नर्मदापुरम। जिले में स्थित समस्त खुले बोरवेल, कुए एवं बाबड़ी का सुरक्षित प्रबंधन किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने नर्मदापुरम, इटारसी, सिवनीमालवा, सोहागपुर, पिपरिया के समस्त अनुविभागीय दंडाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्रांतर्गत स्थित ऐसे बोरवेल जो खुले है अथवा अनुपयोगी है उनको बंद कराए, ढक्कन लगवाए तथा खतरे के चिन्ह प्रदर्शित करे तथा ऐसे कुंए, बाबड़ी जिनमें मुढेर न हो और यदि वे उपयोग में लिए जा रहे हैं तब भी समुचित सुरक्षा प्रबंध करवाना सुनिश्चित करें और यदि अनुपयोगी है तो उन्हें सुरक्षित तरीके से बंद करवाए, खतरे का चिन्ह लगाए। इसी तरह शासकीय नलकूपों के मामलों में संबंधित विभाग, स्थानीय संस्था, नगर पालिका, ग्राम पंचायत तथा निजी नलकूपों के मामले में संबंधित भूमि स्वामी का सहयोग लिया जाकर समुचित सुरक्षा इंतजाम कराया जाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री सिंह ने समस्त अनुविभागीय दंडाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे एक सप्ताह में की गई कार्यवाही से उन्हें अवगत कराया जाना सुनिश्चित करें।
ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी
No comments:
Post a Comment