वृहद विद्यारंभ संस्कार समारोह आज निशुल्क कार्यक्रम में बच्चों का होगा विद्यारंभ संस्कार किसी भी विद्यालय का बच्चा हों शक्ता है शामिल शास्त्रोक्त विधि से पं. सोमेश परसाई करवाएंगे सोलह संस्कारों में से दशम संस्कार - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 1 April 2023

वृहद विद्यारंभ संस्कार समारोह आज निशुल्क कार्यक्रम में बच्चों का होगा विद्यारंभ संस्कार किसी भी विद्यालय का बच्चा हों शक्ता है शामिल शास्त्रोक्त विधि से पं. सोमेश परसाई करवाएंगे सोलह संस्कारों में से दशम संस्कार




वृहद विद्यारंभ संस्कार समारोह आज

निशुल्क कार्यक्रम में बच्चों का होगा विद्यारंभ संस्कार

किसी भी विद्यालय का बच्चा हों शक्ता है शामिल

शास्त्रोक्त विधि से पं. सोमेश परसाई करवाएंगे सोलह संस्कारों में से दशम संस्कार

नर्मदा पुरम । द चैम्प्स फन स्कूल में  वृहद विद्यारंभ संस्कार समारोह का आयोजन होने जा रहा है l कार्यक्रम में आचार्य पं  सोमेश परसाई बच्चों को संस्कृति व संस्कार से जोड़ने हेतु शास्त्रोक्त विधि से विद्यारंभ संस्कार से संस्कारित करेंगे । स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सहयोग से द चैम्प्स फन स्कूल में आज प्रातः 10 बजे से आयोजित इस वृहद आयोजन में हर वह अभिभावक अपने बच्चे के साथ हिस्सा ले सकते हैं जिनका बच्चा अभी विद्या अध्ययन प्रारंभ करनेवाला हो या बिना विद्यारंभ संस्कार के किसी विद्यालय में पढ़ रहा हो। अभिभावक बच्चे के साथ परंपरागत वस्त्र धारण कर नवीन स्लेट लेकर ईशान परिसर स्थित द चैम्प्स फन स्कूल की कर्मभूमि पहुंचना होगा। निशुल्क कार्यक्रम में पूजन सामग्री संस्था द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। 

संस्था के संचालक सुभाशीष चटर्जी ने बताया कि विद्यारंभ संस्कार प्राचीनकाल में ऋषि मुनि अपने आश्रम में करवाते थे। वर्तमान में कुछ परिवार अपने बच्चे का यह संस्कार पारिवारिक कार्यक्रम में कराते हैं। कुछ विद्यालय भी संस्थागत रूप से अपने विद्यार्थियों के लिए आयोजन करते हैं पर यह कार्यक्रम संभवतः देश का पहला कार्यक्रम हैं जहां समाज के प्रत्येक बच्चे को संस्कारित करने के लिए ऐसा वृहद आयोजन किया जा रहा है जहां कोई भी शामिल होंसकता है। इस अनोखे विद्यारंभ संस्कार समारोह का उद्देश्य भविष्य की पीढ़ी को सनातन से जोड़ना है। 

विद्यालय के प्राचार्य डॉ आशीष चटर्जी ने बताया कि हमारा उद्देश्य एक ऐसी परंपरा शुरू करना है जिसके द्वारा नर्मदापुरम में आयोजित यह अनूठा कार्यक्रम निरंतर आयोजित होता रहे और इसके माध्यम से हम संस्कारित नर्मदांचल से संस्कारित भारत का निर्माण कर सकें। भारतीय संस्कृति और मूल्यों की स्थापना के लिए हमें सनातन की ओर चलना होगा। कार्यक्रम की पूरी तैयारी हो चुकी है। लोगों में इस कार्यक्रम को लेकर बहुत उत्साह है। नर्मदांचल में होनेवाले इस अनूठे आयोजन की चर्चा सब तरफ हो रही है। समाज के लोग इस आयोजन के लिए विद्यालय परिवार को प्रशंसा करते हुए कह रहे हैं कि बच्चों को संस्कारित करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होते रहना चाहिए।

ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी

No comments:

Post a Comment

श्रीमती दुर्गा देवी शर्मा स्कूल का उत्कृष्ट परिणाम: जैनब 95% और यातिका 91% से सफल

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  श्रीमती दुर्गा देवी शर्मा स्कूल का उत्कृष्ट परिणाम:  जैनब 95% और यातिका 91% से सफल नर्मदा पुरम। श्रीमती दुर्गा देवी...

Post Top Ad

Responsive Ads Here