एसपीएम के मुख्य महाप्रबंधक का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया अन्य अधिकारी कर्मचारियों के साथ मिलकर केक काटा और गुलाब वाटिका में वृक्ष लगाया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 1 April 2023

एसपीएम के मुख्य महाप्रबंधक का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया अन्य अधिकारी कर्मचारियों के साथ मिलकर केक काटा और गुलाब वाटिका में वृक्ष लगाया



एसपीएम के मुख्य महाप्रबंधक का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया
अन्य अधिकारी कर्मचारियों के साथ मिलकर केक काटा और गुलाब वाटिका में वृक्ष लगाया

नर्मदा पुरम। प्रतिभूति कागज कारखाना नर्मदापुरम के मुख्य महाप्रबंधक का 50 वा स्वर्ण जयंती जन्म दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया । इस अवसर पर एसपीएम से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के ग्रुप द्वारा एसपीएम की गुलाब वाटिका में कर्मचारियों द्वारा मुख्य महाप्रबंधक दुर्गेश पति तिवारी का जन्मदिन मनाया और  केक काटा और शमी का पौधा लगाकर उन्हें सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा शुभकामनाएं और बधाई प्रदान की गई।
 इस अवसर पर उनके द्वारा समारोह में उपस्थित लोगों को केक और प्रसाद बांटा। एसपीएम के सेवानिवृत्त कर्मचारी और अन्य केंद्र सरकार के रिटायर्ड कर्मचारी बड़े उत्साहित हैं कि एसपीएम के मुख्य महाप्रबंधक ने केंद्र सरकार की सीजीजीएस डिस्पेंसरी खोलने हेतु एसपीएम परिसर में स्थान देने का आश्वासन दिया है। इसलिए रिटायर्ड कर्मचारियों में अति उत्साह और जोश बना हुआ है । इसके अलावा कारखाने के विभिन्न यूनियन और अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा भी मुख्य महाप्रबंधक को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर कारखाने के द्वारा विदेशी नोट के पेपर का उत्पादन किया गया है। जिसके कारण सभी कर्मचारियों को मुख्य महाप्रबंधक द्वारा मिठाई का वितरण कराया गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी
 

No comments:

Post a Comment

श्रीमती दुर्गा देवी शर्मा स्कूल का उत्कृष्ट परिणाम: जैनब 95% और यातिका 91% से सफल

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  श्रीमती दुर्गा देवी शर्मा स्कूल का उत्कृष्ट परिणाम:  जैनब 95% और यातिका 91% से सफल नर्मदा पुरम। श्रीमती दुर्गा देवी...

Post Top Ad

Responsive Ads Here