आशीष कुमार पांडे बनें एसडीएम नर्मदापुरम नायब तहसीलदारो की भी नवीन पदस्थापना की गई - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 7 April 2023

आशीष कुमार पांडे बनें एसडीएम नर्मदापुरम नायब तहसीलदारो की भी नवीन पदस्थापना की गई


 

आशीष कुमार पांडे बनें एसडीएम नर्मदापुरम

नायब तहसीलदारो की भी नवीन पदस्थापना की गई 

नर्मदा पुरम । जिले में नवागत संयुक्त कलेक्टर आशीष कुमार पांडे को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व/अनुविभागीय दंडाधिकारी नर्मदापुरम बनाया गया है। नर्मदापुरम कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। वर्तमान एसडीएम श्रीमती मोहिनी शर्मा को जिला कार्यालय में पदस्थ किया गया है। 

अपरकलेक्टर मनोज कुमार ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासनिक कार्य सुविधा के दृष्टिगत नायब तहसीलदारो की भी नवीन पदस्थापना की गई हैं। कलेक्टर श्री सिंह के निर्देशानुसार नायब तहसीलदार नितिन कुमार राय को तहसील सिवनीमालवा , नायब तहसीलदार श्रीमती ऋतु साल्वे को तहसील डोलरिया एवं प्रभारी नायब तहसीलदार रंजीत सिंह चौहान को तहसील माखननगर पदस्थापना की गई है।

ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी

No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here