नपा की बिना अनुमति के नियम विरुद्ध तरीके से बनाए जा रहे हैं तल घर जांच दल एवं नपा की टीम ने हाउसिंग बोर्ड कालोनी पहुंचकर तलघर का किया निरीक्षण , सर्वे के साथ कार्रवाई शुरू - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 7 April 2023

नपा की बिना अनुमति के नियम विरुद्ध तरीके से बनाए जा रहे हैं तल घर जांच दल एवं नपा की टीम ने हाउसिंग बोर्ड कालोनी पहुंचकर तलघर का किया निरीक्षण , सर्वे के साथ कार्रवाई शुरू

 

नपा की बिना अनुमति के नियम विरुद्ध तरीके से बनाए जा रहे हैं तल घर

जांच दल एवं नपा की टीम ने हाउसिंग बोर्ड कालोनी पहुंचकर तलघर का किया निरीक्षण , सर्वे के साथ कार्रवाई शुरू

नर्मदा पुरम । संभागीय मुख्यालय पर नियम विरुद्ध और बिना अनुमति के बनाए जा रहे तलघरों पर प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने के कारण शहर में चहूं और तलघर निर्माण का कार्य जोरों से चल रहा है यह बात शहर के चौक चौराहों पर जन चर्चा का विषय बनी हुई है। आलम यह है कि शहर में करीब 1 दर्जन से अधिक स्थानों पर नगर पालिका प्रशासन की बिना अनुमति के तलघर बनाए जा रहे हैं। तलघरो की निरंतर मिल रही शिकायतों के बावजूद जांच दल एवं नगर पालिका प्रशासन द्वारा शुक्रवार से शहर के विभिन्न क्षेत्रों सहित उपनगरीय क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मैं नपा के सहायक यंत्री एवं उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर बनाए जा रहे तलघर निर्माण का निरीक्षण किया और कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति को तत्काल काम रोकने के निर्देश दिए। नगर पालिका कें सहायक यंत्री महेंद्र तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में निर्माणाधीन भवन में बनाए जा रहे तलघर का निरीक्षण किया है जिसमें मकान मालिक द्वारा करीब 10 फीट से अधिक गहरा गड्ढा खोदकर तल घर का निर्माण का कार्य किया जा रहा था। जिसे मौके पर पहुंच कर तलघर का निर्माण कार्य रुकवाया गया है साथ ही आगे कार्रवाई की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ शहर के सदर बाजार , कोठी बाजार , एकता चौक सहित अन्य कई स्थानों पर भी तलघर निर्माण किए गए हैं उनका भी शीघ्र सर्वे कर कार्रवाई की जाएगी। सहायक यंत्री श्री तोमर ने बताया कि शहर में नपा से मकान बनाने की अनुमति लेकर लोग तलघर बना रहे हैं जो कि नियम विरुद्ध है,  नगर पालिका प्रशासन द्वारा तल घर निर्माण की कोई स्वीकृति नहीं दी जाती है ,क्योंकि नर्मदा तटीय क्षेत्र भूकंप प्रभावित क्षेत्र माना जाता है। नगर पालिका द्वारा शहर में लोगों द्वारा बनाए जा रहे तलघरो का शीघ्र सर्वे कर उन पर कानूनी कार्रवाई करेगा।

ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी

No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here