आबकारी विभाग की अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई जारी
कलेक्टर के निर्देशों के अनुरूप, जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में अवैध शराब विक्रय, निर्माण , परिवहन, संग्रहण को रोकने के उद्देश्य से आबकारी दल द्वारा लगातार कार्रवाई जारी
नर्मदापुरम। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुरूप, जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में अवैध शराब विक्रय, निर्माण , परिवहन, संग्रहण को रोकने के उद्देश्य से आबकारी दल द्वारा लगातार गश्त और दबिश कार्य किया जा रहा है। शुक्रवार को पुरानी इटारसी , रामपुर , मरोड़ा , सनखेड़ा क्षेत्रों में कार्यवाही कर 400 kg महुआ लहान ,10 लीटर हाथभट्टी शराब , 12 पाव देसी सादा शराब, 20 पाव व्हिस्की एवं 6 बियर कैन जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34.1(क) के तहत 03 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए | इसी प्रकार इटारसी शहर के सूरजगंज , मेहरागांव , नाला मोहल्ला, गरीबी लाइन क्षेत्रों में दबिश कर 1130 kg महुआ लहान एवं 38 लिटर हाथभट्टी शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34.1 (क) के तहत 3 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए, जप्त की गई सामग्री की अनुमानित कीमत ₹148000/- रुपय है | आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही संदिग्ध स्थानों पर जारी रहेंगे। उक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक नीलेश पवांर, सुयश फौजदार तथा आरक्षक मदन सिंह रघुवंशी, राजेश गौर, दुर्गेश पठारिया, सैनिक मोहन यादव रामावतार यादव आदि का सराहनीय योगदान रहा।आगे भी इसी प्रकार आबकारी दल द्वारा सघन गश्त एवं चेकिंग तथा सर्चिंग करके अवैध शराब विक्रय, परिवहन, निर्माण और संग्रहण को रोके जाने हेतु प्रयास किये जायेंगे।_
ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी

No comments:
Post a Comment