नवीन सत्रारंभ पर विद्यालय में हुआ सुंदरकांड का पाठ हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया बच्चे हनुमान जी से भक्ति और सद्चरित्रता की प्रेरणा लें– प्राचार्य मोना चटर्जी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 6 April 2023

नवीन सत्रारंभ पर विद्यालय में हुआ सुंदरकांड का पाठ हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया बच्चे हनुमान जी से भक्ति और सद्चरित्रता की प्रेरणा लें– प्राचार्य मोना चटर्जी



 
नवीन सत्रारंभ पर विद्यालय में हुआ सुंदरकांड का पाठ
हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया 

बच्चे हनुमान जी से भक्ति और सद्चरित्रता की प्रेरणा लें– प्राचार्य मोना चटर्जी

नर्मदापुरम। स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नवीन सत्र शुभारंभ के अवसर पर मां सरस्वती, राम दरबार की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर   किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने वीणा- पाणि वृंद एवं सामूहिक सुंदर कांड पाठ को पूर्ण मनन से किया। सुंदर कांड के सस्वर पाठ से समूचा विद्यालय परिसर गुंजायमान हो गया। आचार्य नीरजेश त्रिपाठी व वीणा पाणी मंडली के सदस्य आनंद नामदेव और आदित्य शर्मा ने बच्चों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि गोस्वामी तुलसीदास कृत श्रीरामचरितमानस में सुंदरकांड एक महत्वपूर्ण अध्याय है जिसके पाठन से असीमित आनंद, ऊर्जा और सफलता प्राप्त होती है। प्राचार्य श्रीमती मोना चटर्जी ने भगवान हनुमान जी के महात्म्य बखान करते हुए कहा कि हमें माता-पिता, शिक्षक व गुरुजनों के प्रति भक्ति और सम्मान हनुमान जी से सीखनी चाहिए। हनुमान जी जैसे बलशाली, ज्ञानवान और पराक्रमी होने के साथ साथ भगवान राम के अनन्य भक्त भी थे। उनसे ये प्रेरणा लेनी चाहिए कि थोड़ा सा ज्ञान बाल और शक्ति मिलने से अहंकारी नहीं बनना चाहिए। भविष्य की पीढ़ी को हनुमान जी के समान चरित्रवान और निष्ठावान बनना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में संचालक सुभाशीष चटर्जी द्वारा वीणापाणि वृंद को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इस मौके पर संगीत विभाग के सदस्यों समेत संपूर्ण विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। पालकों ने भारतीय संस्कृति से भविष्य की पीढ़ी को जोड़ने के इस कार्यक्रम को आयोजित करने हेतु विद्यालय का आभार व्यक्त किया।
ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी

No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here