
एसपीएम के मुख्य द्वार पर स्थित श्री गणेश मंदिर पर हुआ सुंदरकांड पाठ का आयोजन
कारखाने के मुख्य महाप्रबंधक दुर्गेशपति तिवारी द्वारा श्री हनुमान जी की महाआरती की
नर्मदापुरम। श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में एसपीएम के कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से कारखाना के मुख्य द्वार पर स्थित श्री गणेश मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया। भव्य संगीतमय सुंदरकांड का पाठ शाम 4 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें कर्मचारियों, पर्यवेक्षक एवं अधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विधि विधान पूर्वक हनुमान जी की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। सुंदरकांड पाठ का आयोजन पेपर मिल के कर्मचारियों की सुख समृद्धि , संस्थान की उन्नति, स्वास्थ्य, ऐश्वर्य एवं सामाजिक समरसता के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। इस मौके पर कारखाने के मुख्य महाप्रबंधक दुर्गेशपति तिवारी द्वारा श्री हनुमान जी की महाआरती की गई और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम में अपर महाप्रबंधक पार्थ प्रतिम दास, संयुक्त महाप्रबंधक अशेष अविनाशी, उप महाप्रबंधक अखिलेश गुप्ता, उप महाप्रबंधक विवेक तनेजा, उपमहाप्रबंधक एवं कारखाने के समस्त अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहें।
ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी
No comments:
Post a Comment