महावीर जयंती पर जैन समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह पर श्रद्धालुओं ने किया शोभा यात्रा का स्वागत
नर्मदा पुरम। सकल जैन समाज द्वारा जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर नगर के प्रमुख मार्गो से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसका अनेकों जगह पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। दिगंबर जैन महासभा जिला अध्यक्ष डॉक्टर आरके जैन ने बताया कि भगवान महावीर का जीवन ही उनका संदेश है उनके सत्य अहिंसा अपरिग्रह ब्रह्मचारी और अस्तेय आदि उपदेश एक खुली किताब की तरह है। जो सत्य परंतु आम आदमी को कठिन प्रतीत होते हैं कहने को वे एक राजा के परिवार में पैदा हुए थे उनके घर परिवार में ऐश्वर्य धनसंपदा की कोई कमी नहीं थी जिसका भी मनचाहा उपभोग कर सकते थे परंतु युवा अवस्था में कदम रखते ही उन्होंने संसार की माया सुख ऐश्वर्य और राज्य को छोड़कर सारी सुविधाओं को त्याग कर वैराग्य धारण किया। भगवान महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर सकल जैन समाज द्वारा जैन मंदिर से प्रातःकाल भगवान महावीर स्वामी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई । जिसमें महिला पुरुष और बच्चों सहित भारी संख्या में जैन समाज के सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। इस अवसर पर जैन मंदिरों को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया वही महावीर जयंती को लेकर जोरदार तैयारियां की गई थी।
खास खबर
ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी

No comments:
Post a Comment