सेंट जॉर्ज चर्च सदर बाजार में प्रभु यीशु के पुनरुत्थान दिवस एवं ईस्टर की आराधना जारी फादर श्री सागर द्वारा प्रभु के सेवकों का अभिषेक व शपथ ग्रहण कराया जाएगा। - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 3 April 2023

सेंट जॉर्ज चर्च सदर बाजार में प्रभु यीशु के पुनरुत्थान दिवस एवं ईस्टर की आराधना जारी फादर श्री सागर द्वारा प्रभु के सेवकों का अभिषेक व शपथ ग्रहण कराया जाएगा।

 

सेंट जॉर्ज चर्च सदर बाजार में प्रभु यीशु के पुनरुत्थान दिवस एवं ईस्टर की आराधना जारी

फादर श्री सागर द्वारा प्रभु के सेवकों का अभिषेक व शपथ ग्रहण कराया जाएगा। 

नर्मदा पुरम। सेंट जॉर्ज चर्च सदर बाजार मैं गुड फ्राइडे एवं प्रभु यीशु के पुनरुत्थान दिवस पर ईस्टर की आराधना प्रतिदिन जारी है। सेंट जॉर्ज चर्च सदर बाजार के फादर विशप संतोष सागर ने जानकारी देते हुए बताया कि खजूर रविवार को प्रभु यीशु की आराधना की गई। इसके साथ ही गुरुवार को पवित्र बियारी एवं विशेष आराधना संध्या 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक की जाएगी। वहीं शुक्रवार गुड फ्राइडे को चर्च व्यवस्था , वस्त्र संस्कार इत्यादि सुबह 9 बजे से 11 बजे तक होंगे, चर्च के सदस्यों द्वारा क्रूस की 7 वाणियो पर प्रवचन होंगे। इस अवसर पर बिशप श्री सागर द्वारा क्रूस के अनमोल वचनों पर विशेष संदेश सुबह 11 से 3 बजे तक सेंट जॉर्ज चर्च  सदर बाजार में दिया जाएगा। ईस्टर रविवार की आराधना प्रातः 8:30 से 11 तक आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात फादर श्री सागर द्वारा प्रभु के सेवकों का अभिषेक व शपथ ग्रहण कराया जाएगा। इस अवसर पर समस्त मसीही एवं अन्य आराधकों से इन  सभाओं में उपस्थित होकर आध्यात्मिक आशीष को प्राप्त करने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here