अमानत में खयानत के आरोपी को मय ट्रेक्टर के पुलिस ने देवास से किया गिरफ्तार
पथरोटा थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह चौहान एवं उनकी टीम को मिली बड़ी सफलता
नर्मदापुरम। पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन इरशाद वली के सतत मार्गदर्शन, पुलिसअधीक्षक नर्मदापुरम डॉ. गुरकरन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, एसडीओपी महेन्द्र सिंह चौहान के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह चौहान थाना पथरौटा के नेतृत्व में थाना पथरोटा की टीम द्वारा अमानत में खयानत करने वाले आरोपी को खाग जिला देवास से मय ट्रैक्टर के पकड़ने में बड़ी सफलता प्राप्त की हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1अप्रैल को फरियादी एजाज पिता मोहम्मद मकसूद उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम भट्टी थाना पथरोटा का स्वराज कम्पनी ट्रैक्टर क्रमांक MP05 AG 2807 एवं 50-60 किलो मूंग फरियादी के खेत में काम करने वाला कर्मचारी राजेश उइके पिता तीरथ उइके उम्र 35 वर्ष निवासी धावड़ी थाना रोशनी जिला खण्डवा द्वारा फरियादी एवं फरियादी के अन्य किसी कर्मचारी को बताये चीना खेत ग्राम भट्टी से ट्रैक्टर एवं मूंग लेकर 31 मार्च की रात्रि में लेकर चला गया। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 98/2023 धारा 407, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
नामजद आरोपी होने पर तत्काल उसके बताएं हुए पते एवं मोबाईल नंबर से सम्पर्क करने पर जानकारी मिली की राजेश उइके पिता तीरथ उइके हरदा में किसी को मिला था और बताया कि मैं मेरे मालिक एजाज भाईजान निवासी ग्राम भट्टी इटारसी वाले का स्वराज ट्रैक्टर काजीपुरा (खातेगांव) जिला देवास तरफ ले भूसा मशीन चलाने के लिये ले जा रहा हूँ। इस सूचना पर एक टीम तैयार कर काजीपुरा रवाना किया गया था । सूचना के आधार पर आरोपी के अपने चाचा जगत को बताया कि मैंने मेरे सेठ ने भूसा मशीन सहित इधर भेजा है, तो मैं ट्रैक्टर से यहां पर तुमसे मुलाकात करने आया हूँ। आरोपी राजेश उनके पिता तीरथ उइके उम्र 35 वर्ष निवासी धावड़ी थाना रोशनी जिला खण्डवा के कब्जे से उसके मेमोरेण्डम के आधार पर जप्त कर करीब 5,00,000/- रुपये का ट्रैक्टर बरामद किये जाने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई। मुख्य भूमिका निरीक्षक संतोष सिंह चौहान थाना प्रभारी, कार्यवाहक पनि मानिस वी प्रधान और विजय सोनकर, आर गोपाल उइके, सैनिक संजय चौरे का विशेष योगदान रहा।
ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी

No comments:
Post a Comment