मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का द्वितीय चरण 10 मई से आयोजित होगा अभियान को सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों निर्देश दिए - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 5 May 2023

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का द्वितीय चरण 10 मई से आयोजित होगा अभियान को सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों निर्देश दिए


 
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का द्वितीय चरण 10 मई से आयोजित होगा

अभियान को सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों निर्देश दिए


नर्मदापुरम/ मुख्य मंत्री जनसेवा अभियान का द्वितीय चरण 10 मई से 25 मई 2023 तक आयोजित किया जाना हे। इस दौरान चिन्हांकित 67 सेवाएं प्रदान करने वाले सभी मैदानी कार्यालयों द्वारा शिविर आयोजित किये जायेगें। 

विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का पूरा लाभ उसके वास्तविक रूप से पात्र हितग्राहियों तक समय-सीमा में पहुंचाने के उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा भारत सरकार एवं राज्य शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ वास्तविक हितग्राहियों को मिले इसी उद्देश्य से 10 से 25 मई 2023 तक मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का द्वितीय चरण प्रारंभ किया जाना है।

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण की तैयारियों की गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह विस्तार से समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ एसएस रावत एवं अपर कलेक्टर मनोज कुमार ठाकुर सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहें।

इस अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने एवं योजनाओं का लाभ वास्तविक रूप से पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री सिंह ने सभी संबंधित जिला अधिकारियों को समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए है और कहा है कि अभियान को पूरी गंभीरता से ले और योजनाओं की जानकारी आमजन को सरल भाषा में ग्रामीणों को समझाइए एवं उसका लाभ उठाने के लिए आसान तरीके बताएं। अभियान में राजस्वसामान्य प्रशासनलोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याणऊर्जाआदिम जाति कल्याणउच्च शिक्षाम.प्र. राज्य कृषि विपणन बोर्डसहकारितातकनीकी शिक्षाकौशल विकास एवं रोजगारउद्यानिकी एवं परिवहन विभाग की चिन्हांकित सेवाओं के प्रतिदिन प्राप्त होने वाले आवेदनों की संख्या एवं निराकृत के लिए कलेक्टर श्री सिंह ने सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्ति किया गया है।

अभियान के दो प्रमुख घटक होंगे

पहला ऐसे सभी विभागों मेंजो नागरिक सेवाओं से संबंधित हैंउनमें राजस्व विभागनगरीय विकास एवं आवास विभागपंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा ऊर्जा विभाग में लंबित आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण दूसरा सी.एम. हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों का निराकरण किया जाना हे।

पहले घटक के अंतर्गत प्रत्येक जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में नागरिक सेवाओं से संबंधित लंबित सभी आवेदनों के निराकरण का अभियान चलाया जायेगा। यह सुनिश्चित किया जाये कि कोई भी आवेदन बिना वैध कारण के कार्यालय में लंबित न रहे।

दूसरे घटक के अंतर्गत अभियान में सी.एम. हेल्पलाईन में 15 अप्रैल 2023 तक दर्ज एवं लंबित शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण किया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर होने वाली जन-सुनवाई में प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों को भी सी.एम. हेल्पलाईन पोर्टल पर दर्ज किया जाता है। जन-सुनवाई के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का भी निराकरण इस अभियान में किया जावे।

ग्रामीण क्षेत्र के लिये मुख्य कार्यपालन अधिकारीजिला पंचायत एवं शहरी क्षेत्र के लिये अपर कलेक्टरमुख्य नगर पालिका अधिकारी मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण के लिये जिले के नोडल अधिकारी के रूप में नामांकित किये जाएंगे। जिले में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के द्वितीय चरण का नेतृत्व जिला कलेक्टर द्वारा किया जायेगा। प्रभारी मंत्री अपने स्तर पर मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के द्वितीय चरण के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा करेंगे। संभागायुक्तकलेक्टरएवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अपने स्तर पर अभियान की नियमित समीक्षाकरेंगे। 

एकेएन न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी


No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here