स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नर्मदापुरम में चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में आए कैडेट विभिन्न सैन्य एवं सिविल विषयों के प्रशिक्षण के साथ साथ ले रहे हैं खेलकूद गतिविधियों का भी आनंद - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 5 May 2023

स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नर्मदापुरम में चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में आए कैडेट विभिन्न सैन्य एवं सिविल विषयों के प्रशिक्षण के साथ साथ ले रहे हैं खेलकूद गतिविधियों का भी आनंद




स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नर्मदापुरम में चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में आए कैडेट विभिन्न सैन्य एवं सिविल विषयों के प्रशिक्षण के साथ साथ ले रहे हैं खेलकूद गतिविधियों का भी आनंद


नर्मदा पुरम। स्प्रिंग डेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नर्मदापुरम में चल रहे -13 एम. पी. बटालियन एन. सी. सी. नर्मदापुरम के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स विभिन्न सैन्य एवं सिविल विषयों के अलावा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता में भी भाग लेकर अपनी क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं ये जानकारी देते हुए सूबेदार मेजर जटाशंकर ने बताया कि शिविर के तीसरे दिन आज एनसीसी कैडेटों को शारीरिक प्रशिक्षण के अंतर्गत विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत सीनियर डिवीजन एवं जूनियर डिवीजन कैडेटों के लिए डिस्कस थ्रो, शॉट पुट थ्रो, खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया, खेल प्रतियोगिता का संयोजन सीटीओ महेश यादव , थर्ड ऑफिसर केआर मरकाम के द्वारा किया गया जबकि फ्लैग एरिया की प्रस्तुति का संयोजन थर्ड ऑफिसर नरेंद्र डोंगरे के द्वारा किया गया, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए सेकंड ऑफिसर रुपेश सोनी के द्वारा एनसीसी कैडेटों को मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है, इसके अलावा सैन्य विषयों में फील्ड क्राफ्ट एवं बैटल क्राफ्ट, मैप रीडिंग, सैन्य कम्युनिकेशन , वेपन ट्रेनिंग, तथा ड्रिल का अभ्यास एवं जानकारी सूबेदार राकेश कुमार सूबेदार दलबीर सिंह के द्वारा प्रदान की गई जबकि सिविल विषयों का अध्यापन फर्स्ट ऑफिसर जय वर्मा द्वारा एन. सी. सी. कैडेट्स को कराया जा रहा है। एन. सी कैंप की ट्रेनिंग का संयोजन ट्रेनिंग जेसीओ नायब सूबेदार वेदराम के द्वारा किया जा  रहा है।

ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी


No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here