शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने किया पैदल मार्च - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 6 May 2023

शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने किया पैदल मार्च


 शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने किया पैदल मार्च

शहर के विभिन्न क्षेत्रों से निकला पैदल मार्च

नर्मदापुरम। शहर में शांति व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित पुलिस के जवानों ने शहर के विभिन्न गली मोहल्लों से फ्लैग मार्च निकाला। 
गौरतलब है कि डीजीपी सुधीर सक्सेना के निर्देश पर शनिवार शाम को पुलिस द्वारा सड़क पर उतर कर पैदल मार्च किया गया। इस दौरान पैदल यात्रा में प्रमुख रूप से वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आईजी इरशाद बली, डीआईजी जगत सिंह कुशवाह, पुलिस अधीक्षक डॉ गुरु करन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ए पी सिंह, एसडीओपी पराग सैनी, देहात थाना प्रभारी संजय चौकसे, शहर कोतवाली टीआई विक्रम रजक सहित पुलिस बल के जवान शामिल हुए। पुलिस का पैदल मार्च शहर कोतवाली से प्रारंभ होकर बालागंज होते हुए शहर के जुमेराती, सराफा चौक, मौरछली चौक, इतवारा बाजार, सतरसता , सदर बाजार , कोठी बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here