सत्य साईं सेवा समिति ने सेवा साधना गतिविधियां आयोजित की, केन्द्रों पर बाल विकास पालकों से सम्पर्क और संवाद के आयोजन किए गए - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 6 May 2023

सत्य साईं सेवा समिति ने सेवा साधना गतिविधियां आयोजित की, केन्द्रों पर बाल विकास पालकों से सम्पर्क और संवाद के आयोजन किए गए



 
सत्य साईं सेवा समिति ने सेवा साधना गतिविधियां आयोजित की, केन्द्रों पर बाल विकास पालकों से सम्पर्क और संवाद के आयोजन किए गए

नर्मदापुरम। ईश्वराम्बा सप्ताह के अन्तर्गत सत्य साई सेवा समिति द्वारा तीन दिन तक विभिन्न प्रकार की सेवा साधना गतिविधियां संचालित की गईं। रेलवे स्टेशन पर जल सेवा, नारायण सेवा, प्रतिदिन सायंकालीन भजन किए वहीं ग्राम बान्द्राभान घानाबड़ में बालविकास गतिविधियों के साथ साथ विभिन्न। साई हैवन कालोनी में समर कैम्प का आयोजन किया गया। देवी धाम मन्दिर साई हैवन कालोनी में मानवीय मूल्यों से सम्बन्धित खेल श्लोक प्रार्थना क्राफ्ट वर्क,भजन कहानी कथन इत्यादि अनेक सामूहिक गतिविधियां इस कैम्प के आकर्षण रहे। बच्चों के पालकों ने उन्हें प्रोत्साहित किया और बाल विकास गुरुओं ने योग्य मार्गदर्शन प्रदान किया।
आध्यात्मिक शैक्षणिक और महिला विभाग की अनेक सेवा साधना गतिविधियां सम्पन्न हुईं।
ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here