भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी* द्वारा बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत भाजपा नगर मंडल की बैठक पत्रकार भवन में संपन्न - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 7 May 2023

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी* द्वारा बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत भाजपा नगर मंडल की बैठक पत्रकार भवन में संपन्न



भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी*  द्वारा बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत भाजपा नगर मंडल की बैठक पत्रकार भवन में संपन्न 

*नर्मदा पुरम। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी*  द्वारा बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत भाजपा नगर मंडल की बैठक पत्रकार भवन में संपन्न हुई। *भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह द्वारा बताया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2023 एवं लोकसभा चुनाव 2024 चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा निरंतर बूथ सशक्तिकरण करने के पश्चात अब बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत *बूथ सम्मेलन का आयोजन  किया जा रहा है*

 जिसमें आने वाले दिनों में भाजपा नगर मंडल इटारसी शहर के *शक्ति केंद्रों पर* बूथ समिति,पन्ना प्रमुख ,प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को  भाजपा की रीति नीति एवं सिद्धांतों से अवगत कराया जाएगा, बूथ विजय संकल्प अभियान मैं बूथ कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी से चुनावों में पूरी ताकत से बूथ पर विजय प्राप्त करेंगे,और भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश में सरकार निश्चित ही बनेगी। बैठक में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा चुनाव संयोजक विश्वनाथ सिंघल,भारतीय जनता पार्टी के नर्मदापुरम विधानसभा बूथ सशक्तिकरण प्रभारी एवं स्वयंसेवी संस्था के प्रदेश सह संयोजक संदेश पुरोहित, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी सुनील राठौर ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र दिक्षित, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, नगरपालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, भाजपा वरिष्ठ नेता प्रमोद पगारे,भाजपा मीडिया जिला सह प्रभारी राजा तिवारी, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष जागृति भदौरिया, भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी सौरभ  मेहरा,भाजपा नगर मीडिया प्रभारी गौरव बड़कुर,भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भगवानदास पप्पू पटेल ,भाजपा सहकारी प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक  रंजीत चावला ,भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री हेमलता कदम, महामंत्री आशा राव, किसान मोर्चा महामंत्री मनोज शर्मा,बूथ अध्यक्ष नितिन व्यास, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ नगर संयोजक अजय मंजरिया,बूथ  अध्यक्ष यतीश बस्तरबार, संदेश मलोनिया, बूथ लक्ष्मीनारायण चौहान, शिव प्रकाश भदौरिया, शक्ति केंद्र सोशल मीडिया प्रभारी अंकित राठौर, शक्ति केंद्र संयोजक धनराज मालवीय, सुष्मिता दुबे, अनिता राजपूत,बूथ अध्यक्ष शिवकांत मालवीय, युवा नेता आशीष अग्निहोत्री ,भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा नगर मंत्री शैलेश योना एवं बैठक का संचालन भाजपा नगर उपाध्यक्ष शैलेंद्र दुबे द्वारा किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी

No comments:

Post a Comment

भागवत कथा में रुक्मिणी विवाह पर भावविभोर हुए श्रोता, पंडित महेंद्र तिवारी ने किया भावपूर्ण वाचन

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  भागवत कथा में रुक्मिणी विवाह पर भावविभोर हुए श्रोता, पंडित महेंद्र तिवारी ने किया भावपूर्ण वाचन नर्मदापुरम। उपनगरीय ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here