पत्रकारिता का लक्ष्य जनकल्याण होना चाहिए- संतोष ब्यास
स्व. भैया जी चन्नै स्मृति सेवा न्यास इटारसी द्वारा नारद जयंती के उपलक्ष्य में पत्रकारों का किया सम्मान
नर्मदापुरम। स्व.भैया जी चन्नै स्मृति सेवा न्यास द्वारा नारद जयंती के उपलक्ष्य में रविवार दोपहर को नर्मदा महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नारद जी की भूमिका का प्रासंगिक वर्णन किया गया। सभी प्रमुख वक्ताओं ने नारद मुनि के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। साथ ही हजारों वर्ष पूर्व नारद जी द्वारा किए गए कार्यो का आज की पत्रकारिता से जोड़कर विस्तार से बताया।
कार्यक्रम की शुरूआत में नारद मुनि के चित्र पर माल्यार्पण व विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर पूर्व जिला संघ चालक संतोष व्यास, नर्मदापुर विभाग प्रचार प्रमुख संतोष मौर्य, विभाग सह मीडिया प्रभारी वैभव शर्मा, विभाग मीडिया प्रमुख कौशलेश तिवारी, जिला प्रचार प्रमुख मनोज राय, नगर कार्यवाहक अरूण राणा मौजूद रहे। इस अवसर पर समाजसेवी वैभव शर्मा ने कहा कि नारद जी लोक मंगल की भावना के साथ तीनों लोक में भ्रमण कर बिना किसी भेदभाव व भय के सूचनाओं का आदान प्रदान करते थे, वे छंद शास्त्र के बड़े विद्वान थे उनकी भावपूर्ण सत्यनिष्ठा समाज हित में थी। पूर्व जिला संघ चालक संतोष व्यास ने कहा कि नारद मुनि ब्रहाण्ड के प्रथम संवाददाता थे। उन्हे ब्रह्मा जी के मानस पुत्र के नाम से जाना जाता है।
सभी पुराणों में महर्षि नारद एक प्रमुख भूमिका में दिखाई देते हैं। इसलिए उन्हे देवर्षि की संज्ञा दी गई। हमारी संस्कृति में नारद जी का एक विशिष्ट चरित्र एवं स्थान है। आज की पत्रकारिता चुनौती पूर्ण है। पत्रकारिता का लक्ष्य जनकल्याण होना चाहिए । विभाग मीडिया प्रमुख कौशलेश तिवारी ने कहा कि हम सभी को मिल जुल कर रहना चाहिए जीवन का कोई भरोसा नहीं है, अपने जीवन में किसी के भी प्रति मनमुटाव ना रखें। इस अवसर पर प्रमुख रूप से समाजसेवी श्रीमती चित्रा हरणे, दुर्गा मालवीय, श्रीमती नेहा तिवारी, राजेश गौर, कोशलेस तिवारी, राजेश सिसोदिया, रामभरोस मीणा, नीरज चतुर्वेदी, आनंद नामदेव अध्यक्ष वीणापाणी संस्था सहित गणमान्य नागरिक जिले भर से आए लोग विशेष रुप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अरुण राणा ने किया और आभार प्रदर्शन राजेश सिसोदिया ने किया।
नारद जयंती पर इनका हुआ सम्मान
नारद जयंती के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल तिवारी, पत्रकार रामभरोस मीणा, पत्रकार विपिन महंत, पत्रकार मनोज सोनी, पत्रकार प्रदीप गुप्ता, पत्रकार राहुल शरण, पत्रकार बृजेंद्र सिंह जाट का स्व.भैया जी चन्नै स्मृति सेवा न्यास इटारसी द्वारा नारद जयंती के उपलक्ष्य में नर्मदा महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर पत्रकारों का सम्मान किया गया।
------संभागीय ब्यूरो चीफ मनोज सोनी

No comments:
Post a Comment