भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा का संगठन है, अन्य दल व्यक्तिवादी व परिवार वादी है- मंत्री कमल पटेल - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 7 May 2023

भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा का संगठन है, अन्य दल व्यक्तिवादी व परिवार वादी है- मंत्री कमल पटेल


 भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा का संगठन है, अन्य दल व्यक्तिवादी व परिवार वादी है- मंत्री कमल पटेल

नर्मदापुरम। भाजपा राष्ट्रवादी विचार धारा का संगठन है, जबकि बाकी दल व्यक्तिवादी व परिवारवादी हैं। चाहे कितना ही बड़ा नेता क्यों ना हो, पार्टी से बाहर जाने के बाद उसके साथ कोई नही जाता, उस नेता की कोई कद्र नही रह जाती। पूर्व में जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, संस्थापक सहित कई दिग्गज नेता भाजपा छोड़ गए लेकिन भाजपा गंगा की तरह है। यह बात कृषि मंत्री कमल पटैल ने पूर्व विधायक दीपक जोशी के भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने को लेकर निशाना साधते हुए कहीं। दरअसल कृषि मंत्री कमल पटैल भाजपा की संभागीय बैठक में सम्मिलित होने नर्मदापुरम पहुंचे थे। बैठक के बाद उन्होने सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा की। कृषि मंत्री ने कहा कि ग्रीष्मकालीन फसल मूंग और उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी। मूंग का समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 7755 रखा जाएगा। जिसके लिए प्रदेश सरकार ने 8 मई से 2023 से पंजीयन प्रांरभ करने का निर्णय लिया है, किसान आज से 19 मई तक पंजीयन करा सकते हैं। उन्होने कहा कि तवा बांध से पानी मिलने के बाद मूंग का रकबा 4 लाख हेक्टेयर से 12 हेक्टेयर तक पहुंच गया है। जिससे किसानोंं की आय दुगना हो गई है। उन्होने सम्मान निधि को किसानों के लिए वरदान बताया। उन्होने कहा कि किसान सम्मान निधि से किसानों के जीवन में खुशहाली आई है।
संभागीय ब्यूरो चीफ मनोज सोनी

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here