रात्रि के समय घर में घुसकर चोरी करने वाले शातिर गिरोह (पारदी) को किया पुलिस ने धर दबोचा  शहर में लगातार बढ़ रही थी चोरी की वारदात - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 7 May 2023

रात्रि के समय घर में घुसकर चोरी करने वाले शातिर गिरोह (पारदी) को किया पुलिस ने धर दबोचा  शहर में लगातार बढ़ रही थी चोरी की वारदात


 

 रात्रि के समय घर में घुसकर चोरी करने वाले शातिर गिरोह (पारदी) को किया पुलिस ने धर दबोचा

नागरिकों की बात माने तो शहर में बढ़ रही थी चोरी की वारदात, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

पिपरिया । रात्रि में घर में घुसकर चोरी करने वाले शातिर  चोर गिरफ्तार को पुलिस ने किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह द्वारा घटित हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपीगणों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिपरिया उमेश कुमार तिवारी नेतृत्व में टीम गठित की गई और शातिर चोर गिरोह को धर दबोचा।
 पिपरिया पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार  गिरफ्तार आरोपियों के नाम गुदराज पिता जसमनलाल बहेलिया उम्र 20 साल नि0 ग्राम बरूआढ़ाना टोला, दिलीपचंद्र गौड़ पिता सुखरचंद्र गौड़ उम्र 22 साल नि० बरूआढ़ाना टोला, रामशिविर पिता गयाप्रसाद पारदी उम्र 35 साल नि. राला नरसुल्लागंज जिला सीहोर फरार आरोपीगण का नाम काली पारदी पिता वरसनसिंह पारदी उम्र 35 साल नि. बरूआढ़ाना टोला, अखिलेश पिता अलोनचंद्र पारदी उम्र 22 साल नि० बरूआढाना टोला, बादल पारदी पिता अमलेश पारदी उम्र 40 साल नि. श्योपुर जिला नर्मदापुरम, बारीक मुश्लमान नि० बरूआढ़ाना टोला। इस मामले में दिनांक 22. अप्रैल को फरियादी शैलेन्द्र राय पिता स्व० ओकार प्रसाद राय उम्र 63 साल नि. गायत्री मंदिर महाराणा प्रताप वार्ड पिपरिया ने सूचना दिया कि 21 22 अप्रैल की रात्रि में अज्ञात आरोपियों ने घर मे घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर उसमे रखे सोने चांदी के जेवरात व नगदी चोरी कर ले गये हैं।
 वही  24. अप्रैल की रात्रि में रेल्वे अंडरब्रिज के पास मोकलवाड़ा में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर घर का दरवाजा तोड़कर अलवारी में रखे सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी चुकाकर ले गये है। दोनों घटना की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपीगण के विरुद्ध थाना पिपिरया में अपराध क० 165 / 23 धारा 457,380 एवं अपराध कं० 171 / 23 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
 पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह द्वारा घटित हुई घटना को गंभीरता से लेते हुये पतासाजी करते हुये आरोपीगणों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिपरिया अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिपरिया उमेश कुमार तिवारी नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये तत्काल घटना स्थल पहुंचकर आरोपीगणों की तलाश करते हुये घटना स्थल के आसपास गायत्री मंदिर महाराणा प्रताप वार्ड पिपरिया एवं शहर में लगे सीसीटीव्ही फुटेज संकलित किये गये। घटना दिनांक को रात्रि करीब 2.00 बजे कुछ लोग घटना स्थल के आसपास बार-बार आते जाते दिखे जिन पर संदेह प्रकट होने पर वीडियो फुटेज के आधार पर मुखबिर के माध्यम से संदेहियों की पहचान की गई एवं संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। जिन्होंने अपने जुर्म स्वीकार किया गया ।
संभागीय ब्यूरो चीफ मनोज सोनी

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here