आबकारी विभाग की टीम ने माखननगर में अवैध शराब के विरुद्ध की कार्यवाही 60 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त कर आरोपी मरकाम को भेजा जेल - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 21 May 2023

आबकारी विभाग की टीम ने माखननगर में अवैध शराब के विरुद्ध की कार्यवाही 60 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त कर आरोपी मरकाम को भेजा जेल




 आबकारी विभाग की टीम ने माखननगर में अवैध शराब के विरुद्ध की कार्यवाही 

60 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त कर आरोपी मरकाम  को भेजा जेल 
 
 नर्मदापुरम। आबकारी विभाग जिले भर में लगातार अवैध मदिरा परिवहन, निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। नर्मदापुरम कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में गश्त के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त कर वृत नर्मदापुरम बी की टीम के द्वारा ग्राम बज्जर वाड़ा में आरोपी सतीश मरकाम पिता संतोष मरकाम के मकान की तलाशी लेने पर 60 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 -1 क एवं 34- 2 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेजा। 
आरोपी सतीश के खिलाफ पुलिस थाना माखन नगर एवं वृत नर्मदापुरम बी में पूर्व में भी आबकारी अधिनियम की धारा 34-1के तहत प्रकरण बनाए गए हैं एवं आरोपी दोषसिद्ध हुआ है। अतः उक्त आरोपी आदतन है। आबकारी विभाग नर्मदापुरम के द्वारा लगातार मुखबिरों से सूचनाएं एकत्रित कर अवैध मदिरा परिवहन, निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के खिलाफ जिले भर में आगे भी निरंतर कार्रवाई की जायेगी। उपरोक्त कार्रवाई में प्रमुख रूप से आबकारी उपनिरीक्षक वृत नर्मदापुरम बी वासुदेवाचार्य त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक राम दत्त शर्मा, आरक्षक नर्मदा प्रसाद मेहरा, विकास लोखंडे एवं धर्मेंद्र बारंगे का सराहनीय योगदान था। 
संभागीय ब्यूरो चीफ मनोज सोनी

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here