एसपीएम में चलाया जा रहा पर्यावरण जागरूकता अभियान
महाप्रबंधक ने पर्यावरण संरक्षण संबंधी मिशन लाइफ थीम पर बुकलेट का विमोचन किया
नर्मदापुरम। भारत सरकार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिशन लाइफ के अंतर्गत आम जनमानस को पर्यावरण संरक्षण हेत जागरूक करने के लिए प्रतिभूति कागज कारख़ाना के मुख्य महाप्रबंधक दुर्गेश पति तिवारी के नेतृत्व में एसपीएम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में लोगो को अच्छी जीवनशैली अपनाना, ऊर्जा बचत, जल संरक्षण इत्यादि की जानकारी दी जा रही है।
कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य महाप्रबंधक द्वारा पर्यावरण संरक्षण संबंधी मिशन लाइफ थीम पर बुकलेट का विमोचन किया। इस अवसर पर कारखाने के अपर महाप्रबंधक पार्थ प्रतिम दास ने भी उपस्थित जनो को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद कारखाने के पर्यावरण सेल द्वारा कॉलोनी वासियों को जागरूक करने के लिए पोस्टर, बैनर एवं पैम्फलेट इत्यादि का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के समन्वयक एवं सचिव संजीव कुमार गौतम उप महाप्रबंधक द्वारा यह जानकारी दी कि भारत सरकार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा मिशन लाइफ थीम पर आधारित विविध कार्यक्रमों का आयोजन 18 मई से लेकर 5 जून तक किया जाएगा। जिसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश अधिक से अधिक लोगो तक पहुंचाया जाएगा।
उपरोक्त कार्यक्रम के समन्वयक सागर देवतले प्रबन्धक एवं राहुल रायदास प्रबन्धक द्वारा सक्रिय रूप से पर्यावरण जन जागृति हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में गोपाल मण्डल, उपकार कुमार, केशव देव, विनीत राव एवं ओमप्रकाश दुबे का अहम योगदान रहा।
संभागीय ब्यूरो चीफ मनोज सोनी

No comments:
Post a Comment