प्री प्राइमरी के बच्चों के लिए ये उत्सव प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है
नर्मदा पुरम। द चैम्प्स फन स्कूल में चल रहा कलर वीक का समापन हुआ। कलर वीक में इस बार रंगों का मिश्रण लाल काला, ऑरेंज नीला, गुलाबी सफेद, पीला हरा व बैगनी पीच रंगों से किया गया। सोमवार से शुक्रवार तक विद्यार्थी एवं शिक्षिकाओं द्वारा निर्धारित रंगों के परिधान धारण किए गए और विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित किया गया।
कलर वीक के दौरान शाला परिसर में मंच भी उन्ही रंगों से सजाया गया। प्राचार्य डॉ.आशीष चटर्जी ने बताया कि कलर वीक का मुख्य उद्देश्य बच्चों को रंगो का बोध कराना था। स्कूल असेंबली में बच्चों को रंग से संबंधित फल सब्जी पशु पक्षी संबंधित प्रश्नोत्तरी के माध्यम द्वारा विभिन्न रंगों से परिचय कराया गया। इसी श्रृंखला में बच्चे निर्धारित रंग से संबंधित नाश्ता भी लाए।
इस दौरान बच्चों ने गीत कविता सुनाई। कक्षा में ड्राइंग के द्वारा भी बच्चों को रंगों का उत्सव मनाया गया। इस दौरान शाला परिसर में विभिन्न प्रकार की मानव श्रंखला द्वारा आकृति बनाई गई। इस सप्ताह बच्चों को प्रतिदिन निर्धारित रंग के उपहार भी वितरित किए गए। प्रथम दिवस नारंगी व नीले रंग के टाइगर मास्क बच्चों को दिए गए। अगले दिन लाल काले व पीले हरे रंगों के हस्त निर्मित मुकुट व टोपी दी गई।
गुलाबी व सफेद रंगों के दिन बच्चों को चश्मा दिए गए बैगनी रंग से बच्चों को अंगूर के चित्र में रंग करवाकर उन्हें दिया गया। कलरवीक की प्रभारी आरती मालवीय एवं सुदीक्षा विन्जोलिया थी जिसमे सभी शिक्षिकाओं ने सहयोग किया।
मनोज सोनी editor-in-chief


No comments:
Post a Comment