नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 11 August 2023

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास


 नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास


नर्मदापुरम्। विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट, नर्मदापुरम के न्यायालय द्वारा कोतवाली नर्मदापुरम के अपराध में 376 (3), 5/6 पॉक्सो अधिनियम में आरोपी को दोषी पाते हुये 20 वर्ष के सश्रम कारावास एवं कुल 4500 /- रूपये अर्थदंड से दंडित किया। 

प्रकरण में जिला अभियोजन अधिकारी राजकुमार नेमा ने बताया कि 15 वर्षीय अवयस्क अभियोक्त्री ने थाने में लिखित शिकायत की मैं घटना दिनांक 02.06.2022 को शाम के समय दादी को खाना देने गयी थी। खाना देने के बाद बाहर निकली तो आरोपी ने अभियोक्त्री को देखकर उसके पास आया और मेरे साथ चल बोला नहीं चलेगी तो तेरे बाप को मरवा दुंगा, तो डर के कारण उसके साथ उसके घर के अंदर चली गई और मेरे कपड़े उतरवाकर मेरे साथ गंदा काम किया और बोला तुमने अगर घर वालो का बताया तो बाप तुझे मार डालेगा उसके 03 माह पहले भी गंदा काम डरा धमकाकर किया था। डर के कारण किसी को नही बताई थी। आरोपी 03 माह से उसे डरा धमकाकर गलत काम किया।

विचारण के दौरान अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य अभियोजन घटना की पुष्टि होने पर आरोपी नितिन उर्फ मिथुन मेषकर को 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 4500/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया। विवेचना शासन की ओर से उप-निरीक्षक सोनम साहू के द्वारा की गयी। प्रकरण में शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक लखन सिंह भवेदी नर्मदापुरम द्वारा सशक्त पैरवी की गई।

मनोज सोनी editor-in-chief

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here