- AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 10 August 2023





जिला नर्मदापुरम आबकारी विभाग द्वारा  ₹280000 की कुल 2700 किलोग्राम अवैध महुआ लहान एवं 64 बल्क लीटर अवैध हाथभट्टी शराब जप्त आबकारी अधिनियम के अंतर्गत  कुल 6 प्रकरण पंजीबद्ध किए 



 नर्मदापुरम। कलेक्टर नर्मदापुरम नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में वृत्त नर्मदापुरम के माखननगर क्षेत्र में ग्राम आरी, गनेरा एवं सांगाखेड़ा आदि क्षेत्रों में अवैध मदिरा के  परिवहन ,संग्रहण, निर्माण एवं विक्रय के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत  इन क्षेत्रों में कार्रवाई की गई ।
जिसमें ग्राम मनवाड़ा में 800 किलोग्राम लावारिस महुआ लहान ,ग्राम मड़वन में 900 किलोग्राम लहान एवं 30 लीटर हाथ भट्टी शराब, ग्राम आरी में 30 लीटर  हाथ भट्टी महुआ मदिरा एवं ग्राम गनेरा में लगभग 1000 किलोग्राम महुआ लाहन तथा दो आरोपियों से  4 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब , इस प्रकार कुल 2700 किलोग्राम महुआ लहान एवं 64 लीटर महुआ शराब जप्त किया जाकर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1)  के अंतर्गत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । 
आरोपियों की तलाश की जा रही है वहीं दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत धारा 34 (1) का के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर जमानत मुचलके में छोड़ा गया।
उक्त कार्रवाई में जप्त महुआ लहान एवं हाथ भट्टी महुआ शराब की कीमत लगभग ₹280000 आंकी गई है। आज की उक्त कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक वासुदेवाचार्य त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक राम दत्त शर्मा, आबकारी आरक्षक धर्मेंद्र वारंगे एवं विकास लोखंडे का सराहनीय योगदान था।
 जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर ने जानकारी देते हुए बताया कि आबकारी विभाग नर्मदा पुरम द्वारा अवैध मदिरा परिवहन, संग्रहण ,निर्माण एवं विक्रय के खिलाफ पूरे जिले में लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। आगे भी अवैध मदिरा के खिलाफ  सक्रिय मुखबिरों से सूचनाएं प्राप्त कर  निरंतर कार्रवाई की जाएगी।
*मनोज सोनी editor-in-chief*

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here