एकीकृत बागवानी विकास मिशन अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न सेमीनार का आयोजन उद्यानिकी विभाग के नवनिर्मित संभागीय प्रशिक्षण केन्द्र में 15 से 16 सितम्बर को आयोजित किया गया। - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 16 September 2023

एकीकृत बागवानी विकास मिशन अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न सेमीनार का आयोजन उद्यानिकी विभाग के नवनिर्मित संभागीय प्रशिक्षण केन्द्र में 15 से 16 सितम्बर को आयोजित किया गया।




 एकीकृत बागवानी विकास मिशन अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

सेमीनार का आयोजन उद्यानिकी विभाग के नवनिर्मित संभागीय प्रशिक्षण केन्द्र में 15 से 16 सितम्बर को आयोजित किया गया।


नर्मदा पुरम। एकीकृत बागवानी विकास मिशन अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषक सेमीनार / संगोष्ठी का आयोजन उद्यानिकी विभाग के नवनिर्मित संभागीय प्रशिक्षण केन्द्र में 15 से 16 सितम्बर को आयोजित किया गया। जिसमें जिले के लगभग 200 से अधिक कृषकों द्वारा उद्यानिकी के विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

 सेमीनार में मुख्य अतिथि जिला कृषि स्थायी समिति सभापति  अजीत सिंह मंडलोई, पियूष शर्मा, मोनू यादव, वैज्ञानिक डाॅ आशीष शर्मा , डाॅ संजीव वर्मा, उप संचालक उद्यान श्रीमति रीता उइके, सहायक संचालक कृषि चेतन मतिखये, आर ए साकेत, एवं उद्यानिकी विभाग के समस्त अमला उपस्थित रहा। प्रथम दिवस मुख्य अतिथि अजीत सिंह मडलोई सभापति जिला कृषि स्थायी समिति नर्मदापुरम द्वारा कृषको को उद्यानिकी फसलो को अपनाने एवं वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने हेतु प्रेरित किया गया।

 कृषि महाविद्यालय पवारखेड़ा के वैज्ञानिक डाॅ संजीव वर्मा द्वारा  फसल अवशेष प्रबंधन, डाॅ. आशीष शर्मा उद्यानिकी फसलों की उन्नत खेती, अमित पांडेय द्वारा कृषकों को जैविक खेती पर प्रशिक्षण दिया गया। उद्यानिकी विभाग के पवन रघुवंशी द्वारा कीट प्रबंधन, हीरेश पटैल द्वारा सब्जी उत्पादन की हाईटेक पद्धति, विकास अग्रहारी द्वारा नर्सरी प्रबंधन पर जानकारी प्रदान की गई। द्वितीय दिवस कार्यशाला में श्रीमति श्यामलता पाल द्वारा खाद्य प्रसंस्करण, श्रीमति रूकमणी मरावी द्वारा कृषको को जानकारी प्रदान की गई। वैज्ञानिक डाॅ संजीव वर्मा द्वारा कृषको को प्रसंस्करण, विपणन, बाजार व्यवस्था पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

 उप संचालक उद्यान श्रीमति रीता उइके द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई एवं प्रशिक्षण में उपस्थिति कृषकों को प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम का संचालन  के के रघुवंशी एवं अभार प्रदर्शन सुश्री प्रीति मेरावी द्वारा किया गया। दो दिवसीय कार्यशाला में एस के गौर,  एम आर ठाकरे, आर के साघ, हिरेश पटैल एवं उद्यानिकी विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थिति रहें।

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here