संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर जिले की कृषि उपज मंडी अधिकारी कर्मचारी 18 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे
समस्त कृषि उपज मंडी समिति के कर्मचारियों का राज्य मंडी बोर्ड सेवा में आमेलन एवं अन्य मांगों को लेकर 16 सितंबर से काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगें
नर्मदापुरम। संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आव्हान पर नर्मदा पुरम जिले की कृषि उपज मंडी अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 18 सितंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे।
वहीं 16 सितंबर से काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। संयुक्त संघर्ष मोर्चा मंडी बोर्ड जिला अध्यक्ष चंद्र शिवराम उइक़े ने जानकारी देते हुए बताया कि संयुक्त संघर्ष मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के आव्हान पर समस्त कृषि उपज मंडी समिति के कर्मचारियों का राज्य मंडी बोर्ड सेवा में आमेलन एवं अन्य मांगे शासन एवं मंडी बोर्ड द्वारा मंजूर नहीं किए जाने के विरोध में 16 सितंबर से काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे और 18 सितंबर से जिले की समस्त कृषि उपज मंडियों के समस्त अधिकारी कर्मचारी गण हड़ताल पर रहेंगे। जिला अध्यक्ष श्री उइक़े ने बताया कि इस बात की सूचना मंडी बोर्ड सहित प्रशासनिक अधिकारियों को दी जा चुकी है।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

No comments:
Post a Comment