दिनदहाड़े कोठी बाजार क्षेत्र में गोली चलने से फैली सनसनी, नागरिक दहशत में, आरोपी फरार
संपत्ति विवाद के चलते आरोपी ने दनादन 6 राउंड चलाई गोलियां
पुलिस अधीक्षक पहुंचे मौके पर, घायल को उपचार के लिए भेजा अस्पताल
मनोज सोनी नर्मदापुरम। संभागीय मुख्यालय के कोठी बाजार क्षेत्र में मां कृपा हैंडलूम दुकान के सामने दिन दहाड़े हुए गोलीकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई जिससे आम नागरिक दहशत में है। हालांकि मौके पर पुलिस अधीक्षक पहुंच गए थे। वही इस गोली कांड की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी युवक घटनास्थल से फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल पर एसडीओपी पराग सैनी सहित पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए थे।
कोठी बाजार में दिनदहाड़े हुए गोलीकांड की इस घटना में सुरेंद्र नामक युवक घायल हो गया है। जिसके दाहिनी जांघ में गोली लगी है। यह मामला जमीनी विवाद के साथी पुरानी रंजिश का होना बताया जा रहा है। कोठी बाजार में दिनदहाड़े हुए गोलीकांड की जानकारी मिलते ही तुरंत एसपी डा गुरु करण सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मौके बल पर पुलिस को बुलाकर घायल को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया जहां उसका उपचार चल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने युवक पर दनादन 6 राउंड फायर किए जिसमेंयुवक के जांघ में गोली लगी है। पुलिस ने मौके से गोली के खोल भी बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक डॉ गुरुकरन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कोठी बाजार में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया है। हमले के कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। युवक खतरे से बाहर है। एसपी ने गोली कांड को अंजाम देने वाले आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया है साथ ही पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। गोलीकांड प्रॉपर्टी विवाद को लेकर होना बताया जा रहा है वहीं आरोपियों के हिरंनखेड़ा से जुड़े होना बताया जा रहा हैं।
मनोज सोनी प्रधान संपादक


No comments:
Post a Comment