वरिष्ठ नागरिक परिसंघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 11 September 2023

वरिष्ठ नागरिक परिसंघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन



 वरिष्ठ नागरिक परिसंघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन

नर्मदापुरम। वरिष्ठ नागरिक परिसंघ ने सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तहसीलदार बबीता राठौर को ज्ञापन सौंपा।। सोपें गए ज्ञापन के अनुसार प्रमुख मांगो में EPS  95 पेंशन योजना अंतर्गत न्यूनतम पेंशन राशि 5000 की जाए। न्यूनतम पेंशन राशि में महंगाई भत्ता जोड़कर दिया जाए। वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाये। केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना में सभी वरिष्ठ नागरिकों को जोड़ा जाये।

 उक्त ज्ञापन कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक परिसंघ के प्रदेश मंत्री पंडित दशरथ प्रसाद तिवारी, भारतीय मजदूर संघ के जिलामंत्री शशांक माने, संभागीय अध्यक्ष मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ राजेश चौरे, रेत खदान मजदूर संघ के प्रदेश संयोजक भगवत शर्मा पेंशनर महासंघ अधिकारी एवं कर्मचारी संघ के संभाग प्रमुख के एन मिश्रा, पेंशनर महासंघ के जिला अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी, पेंशन महासंघ के प्रदेश मंत्री जेपी मालवीय, सामाजिक समरसता मंच के भागचंद वरगले एवं वरिष्ठ नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष रामचरण वर्मा, कार्यालय प्रभारी अंबिका तिवारी की उपस्थिति में वरिष्ठ नागरिक परिसंघ की झाबुआ बैठक मे पारित विज्ञप्ति का ज्ञापन प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री एवं श्रम मंत्री के नाम जिलाधिकारी को सोपा गया। शशांक माने जिलामंत्री द्वारा ज्ञापन की प्रति पढ़कर सुनाई गई तथा प्रदेश मंत्री पंडित दशरथ प्रसाद तिवारी ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।
मनोज सोनी प्रधान संपादक

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here