किसानों की समस्याओं का पूरी संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए : कलेक्टर नीरज कुमार सिंह निर्धारित शेड्यूल अनुसार बिजली आपूर्ति की जाए नहरों से सिंचाई के लिए छोड़े जा रहे पानी का सदुपयोग हो निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करें - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 4 September 2023

किसानों की समस्याओं का पूरी संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए : कलेक्टर नीरज कुमार सिंह निर्धारित शेड्यूल अनुसार बिजली आपूर्ति की जाए नहरों से सिंचाई के लिए छोड़े जा रहे पानी का सदुपयोग हो निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करें




 किसानों की समस्याओं का पूरी संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए : कलेक्टर नीरज कुमार सिंह

 निर्धारित शेड्यूल अनुसार बिजली आपूर्ति की जाए

 नहरों से सिंचाई के लिए छोड़े जा रहे पानी का सदुपयोग हो

 निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करें


नर्मदा पुरम। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित समय सीमा की बैठक में सर्वप्रथम बारिश की कमी के कारण फसलों की सिंचाई एवं बिजली आपूर्ति की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने महाप्रबंधक एमपीईबी को निर्देश दिए कि निर्धारित शेड्यूल अनुसार सिंचाई के लिए किसानों को बिजली की आपूर्ति की जाए।

 जल संसाधन विभाग भी नहरों से पानी छोड़े जाने की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करें। पानी व्यर्थ न हो इसका भी विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम , तहसीलदार, कृषि, एमपीईबी एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारी निरंतर किसानों से संवाद करते रहें। किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए संवेदनशीलता के साथ हर संभव प्रयास किए जाएं।

      खाद की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा कर कलेक्टर श्री सिंह ने खाद का सुचारू रूप से वितरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी की तैयारियों की भी जानकारी ली। बताया गया कि 20 सितंबर से 5 अक्टूबर तक खरीफ फसलों का पंजीयन किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में आबकारी विभाग को अवैध शराब के विक्रय के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने खनीज विभाग एवं राजस्व अधिकारियों को भी अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ निरंतर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

         कलेक्टर श्री सिंह ने आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा कर मतदाता सूची के फॉर्म 6 , 7 एवं 8 के आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश सभी रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को दिए। उन्होनें कहा कि 1 अक्टूबर की स्थिति में 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के आवेदनों का भी निराकरण कराएं। 11 सितंबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने की कार्यवाही जारी हैं। ऐसे मतदान केंद्र जहां अभी भी युवा मतदाता और महिलाओं की संख्या औसत से कम हैं। वहां प्राथमिकता से ऐसे मतदाताओं के नाम जोड़े जाए।

 इटारसी और पिपरिया में विशेष कैंप लगाएं। उन्होंने कहा कि लंबित एपिक कार्ड भी बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं को वितरण किया जाएं। कलेक्टर श्री सिंह ने विकास यात्रा एवं विकास पर्व के दौरान भूमिपूजन हुए निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों को समय पर पूरा कराएं। उन्होंने मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं की भी समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। भूमि एलॉटमेंट/ अधिग्रहण के प्रकरणों की भी समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिंह ने सड़क निर्माण से सम्बंधित विभागों को सड़क मरम्मत के कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए ।

 मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2.0 के तहत नवीन पात्राधारी महिलाओं के आधार सीडिंग किए जाने में प्रगति लाने के निर्देश सभी जनपद सीईओ को दिए। उन्होंने कहा कि योजना में प्राप्त दावे आप्तियों के आवेदनों का भी निराकरण कराएं। उन्होंने संबल योजना में भी पंजीयन कार्य में प्रगति लाने के निर्देश सभी जनपद सीईओ को दिए। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की भी विभागवार विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को लंबित शिकायतों का समाधान किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ एस एस रावत सहित सभी विभागो के अधिकारी उपस्थित रहें।

मनोज सोनी editor-in-chief

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here