शनिवार को पर्यटन घाट पर एनसीसी. कैडेट्स ने साफ़ सफाई की। यह अभियान प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को साफ़ करने के लिए शुरू किया गया था। - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 9 September 2023

शनिवार को पर्यटन घाट पर एनसीसी. कैडेट्स ने साफ़ सफाई की। यह अभियान प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को साफ़ करने के लिए शुरू किया गया था।





शनिवार को पर्यटन घाट पर एनसीसी. कैडेट्स ने साफ़ सफाई की। यह अभियान प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को साफ़ करने के लिए शुरू किया गया था। 

 पुनीत सागर अभियान से जुड़े एन. सी. सी. कैडेट्स


नर्मदा पुरम। पुनीत सागर अभियान हमारे नदियों और समुद्र तटों की साफ सफाई का अभियान है। पुनीत सागर अभियान का लक्ष्य स्थानीय लोगों और भावी पीढ़ी को तटों की सफाई की जरूरत के प्रति जागरूकता का संदेश देना है। इसी के अंतर्गत स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नर्मदापुरम ने 13 एमपी बटालियन के निर्देशन में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया।

 शनिवार को पर्यटन घाट पर एनसीसी. कैडेट्स ने साफ़ सफाई की। यह अभियान प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को साफ़ करने के लिए शुरू किया गया था। इसमें 13 एमपी. बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने लोगों को समुद्र तटों, नदियों की स्वच्छता, प्लास्टिक के उपयोग के हानिकारक प्रभावों और प्लास्टिक से हमारे प्राकृतिक संसाधनों में होने वाले नुकसान के बारे में शिक्षित व जागरूक किया। प्रिंसिपल श्रीमती मोना चटर्जी ने इस अभियान से एन.सी.सी कैडेट्स की प्रशंसा की तथा अन्य विद्यार्थियों को अपने आसपास सफाई के लिए प्रेरित किया। यह स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम एनसीसी केयरटेकर शेख कमर के मार्गदर्शन में नर्मदा घाट पर हुआ।
मनोज सोनी प्रधान संपादक

No comments:

Post a Comment

एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक्टर एवं ट्राली पर लगायी गई रेडियम पट्टी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here