पूर्व मंत्री व भाजपा नेता सरताज सिंह का निधन, भोपाल में ली अंतिम सांस - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 12 October 2023

पूर्व मंत्री व भाजपा नेता सरताज सिंह का निधन, भोपाल में ली अंतिम सांस



        

पूर्व मंत्री व भाजपा नेता सरताज सिंह का निधन, भोपाल में ली अंतिम सांस

नर्मदा पुरम। केंद्र और प्रदेश सरकार में मंत्री रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता सरताज सिंह का गुरुवार अल सुबह निधन हो गया है। उन्होंने 83 साल की उम्र में भोपाल में अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार सरताज सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 3 दिन पहले उन्हें भोपाल के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

बाबू जी का अंतिम संस्कार 13 अक्टूबर को इटारसी में होगा

 बाबू सरताज सिंह जी की पार्थिव देह कल 13 अक्टूबर दिन शुक्रवार को भोपाल से पहले दोपहर 1 बजे नर्मदापुरम मुख्यालय लायी जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 2 बजे स्थानीय गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रेलवे स्टेशन इटारसी के सामने से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। इसके उपरांत यहां से अंतिम यात्रा के साथ शांति धाम श्मशानघाट खेड़ा इटारसी पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

         


No comments:

Post a Comment

एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक्टर एवं ट्राली पर लगायी गई रेडियम पट्टी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here