प्रदेश में पहली बार अंग्रेजी भाषा प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी
भोपाल/ नर्मदा पुरम।
प्रज्ञा सागर पब्लिक स्कूल नरसिंहगढ़ जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश में शनिवार 13 अप्रैल 2024 को प्रातः नौ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक अंग्रेजी भाषा की प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। वर्किंग मॉडल्स के माध्यम से अंग्रेजी भाषा की प्रदर्शनी प्रदेश में संभवत पहली बार आयोजित हो रही है।
विद्यालय प्राचार्य नीरज शर्मा ने बताया कि स्पोकन इंग्लिश एवं इंग्लिश ग्रामर के टॉपिक को आसानी से और इंटरेस्टिंग तरीके से पढ़ने पढ़ाने के लिए विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने बहुत ही अच्छे वर्किंग मॉडल तैयार किए हैं जिनके द्वारा हिंदी मीडियम के बच्चे भी बहुत आसानी से पार्ट्स ऑफ स्पीच, एक्टिव पैसिव वॉइस, टेंस, मॉडल्स, नरेशन, प्रीपोजिशन, कंजक्शन, वाक्य के प्रकार, बातचीत करने की कला इत्यादि टॉपिक को बहुत आसानी से समझ सकते हैं।
नीरज शर्मा ने यह भी बताया कि गत वर्ष नवंबर में हिंदी भाषा प्रदर्शनी भी विद्यालय में आयोजित की गई थी, जिसे सभी ने बहुत सराहा था और इंग्लिश भाषा प्रदर्शनी आयोजित करने का सुझाव दिया था। विद्यार्थियों को सरलतम और मनोरंजक तरीके से इंग्लिश सीखने सिखाने के लिए अंग्रेजी ग्रामर और स्पोकन इंग्लिश के टॉपिक्स पर यह प्रर्दशनी है। इसमें चालीस से ज्यादा टॉपिक्स पर मॉडल्स तैयार किए गए हैं। प्रज्ञा सागर पब्लिक स्कूल परिवार ने इस प्रर्दशनी में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने का आग्रह किया है।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

No comments:
Post a Comment