नर्मदा वैली की छात्रा प्रमेक्षा खंडेलवाल इंजीनियर बनना चाहती है प्रमेक्षा ने कक्षा दसवीं में 97% अंक लाकर सभी विषयों में पाई ए-1 रैंक छात्रा ने इसका श्रेय स्कूल के शिक्षक, संचालक के अलावा दादा प्रमोद खंडेलवाल और माता-पिता को दिया है। - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 14 May 2024

नर्मदा वैली की छात्रा प्रमेक्षा खंडेलवाल इंजीनियर बनना चाहती है प्रमेक्षा ने कक्षा दसवीं में 97% अंक लाकर सभी विषयों में पाई ए-1 रैंक छात्रा ने इसका श्रेय स्कूल के शिक्षक, संचालक के अलावा दादा प्रमोद खंडेलवाल और माता-पिता को दिया है।


 

नर्मदा वैली की छात्रा प्रमेक्षा खंडेलवाल इंजीनियर बनना चाहती है 

 प्रमेक्षा ने कक्षा दसवीं में 97% अंक लाकर सभी विषयों में पाई ए-1 रैंक

छात्रा ने इसका श्रेय स्कूल के शिक्षक, संचालक के अलावा दादा प्रमोद खंडेलवाल और माता-पिता को दिया है।


सिवनी मालवा। तहसील के नर्मदा वैली स्कूल की छात्रा प्रमेक्षा खंडेलवाल ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड में 97% अंक हासिल कर टॉप किया है । उन्होंने सभी विषयों में ए-1 रैंक हासिल की है। प्रमेक्षा प्रशांत खंडेलवाल की पुत्री हैं ।उन्होंने इंग्लिश लिटरेचर में 97, हिंदी में 95, मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड में 99 , साइंस में 96 और सोशल साइंस में 98 नंबर पाए हैं। टोटल 500 में से 485 अंक लाकर टॉप किया है। खंडेलवाल सिवनी मालवा के प्रतिष्ठित व्यापारी की नातिन हैं और उनके दादाजी प्रमोद खंडेलवाल प्रखर समाजसेवी भी हैं। प्रमेक्षा आईआईटी कर इंजीनियर बनना चाहती है। प्रमेक्षा ने जिले में टॉप किया है । छात्रा ने इसका श्रेय स्कूल के शिक्षक, संचालक के अलावा दादाजी प्रमोद खंडेलवाल और माता-पिता को दिया है। प्रमेक्षा का कहना है कि उन्होंने नियमित चार से पांच घंटे पढ़ाई की है। वे इंजीनियर बनना चाहती हैं। प्रमेक्षा के सफल होने पर उनके शुभचिंतकों, मित्रों परिवारजनों और स्कूल के स्टाफ ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


No comments:

Post a Comment

एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक्टर एवं ट्राली पर लगायी गई रेडियम पट्टी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here