सीएम राइज विद्यालय शासकीय कृषि उमावि पवार खेड़ा में समर कैंप का हुआ समापन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 12 May 2024

सीएम राइज विद्यालय शासकीय कृषि उमावि पवार खेड़ा में समर कैंप का हुआ समापन


 


सीएम राइज विद्यालय शासकीय कृषि उमावि पवार खेड़ा में समर कैंप का हुआ समापन


नर्मदा पुरम। सीएम राइज विद्यालय शासकीय कृषि उमावि पवार खेड़ा में आयोजित कार्यक्रम अनुसार रविवार को ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह प्राचार्य संदीपन नीखर की अध्यक्षता एव पालकों अभिभावकों की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर संस्था के संतोष कुमार बाबरिया, प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी द्वारा 1 से 12मई तक प्रतिदिन सुबह आयोजित कार्यक्रम अनुसार, सामूहिक व्यायाम, कसरत, योग, फाइन आर्ट, नृत्य, संगीत, चित्रकला, कंप्यूटर, खेलकूद, ध्यान,स्पोकन इंग्लिश, विविध गतिविधियों आयामों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम अनुसार उपरोक्त सभी गतिविधियों को प्रभारियों द्वारा बारीकी बुनियादी जानकारी देकर प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित हुए सभी विद्यार्थियों को दी गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों द्वारा बनाई चित्रकला का पालकों अभिभावकों ने स्वयं विद्यालय में उकेरी गई चित्रकला को देखकर बड़ी खुशी जाहिर की एव बालिकाओं ने शानदार प्रस्तुति देकर समापन समारोह कार्यक्रम की गरिमा को बेहतर से बेहतर बना दी, फाइन आर्ट द्वारा अनुपयोगी सामग्रियों वस्तुओ से उपयोगी सामग्री का सयोजन, ने सभी को एक नयापन दिखा जिसकी सभी सदस्यों ने बेहद खुशी जाहिर की, कंप्यूटर की मूलभूत जानकारी इन बच्चों को दी गई जिसका विधार्थियो ने अपने पालकों अभिभावकों के समक्ष डिस्प्ले देकर दिखाया, कार्यक्रम में उपस्थित एव विभिन्न गतिविधियों में शामिल प्रथम श्रेणी स्थान वाले सभी विधार्थियो को मेडल, सर्टिफिकेट प्राचार्य द्वारा देकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के खेल शिक्षक राजेंद्र प्रसाद नामदेव ने किया आभार संस्था की श्रीमती कीर्ति तिवारी ने माना। सफल आयोजन के लिए श्री नीखर ने सभी स्टाफ सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी एव पालकों अभिभावकों के आगमन पर बड़ी खुशी जाहिर की और आह्वान किया गया है कि आपकी उपस्थिति ने समारोह को एक गरिमा प्रदान की, आपके हौसला अफजाई से इन होनहार प्रतिभाओं को और आत्मबल संबल साहस मिलता है।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here