जिला सेवा प्राधिकरण जिला नर्मदापुरम मध्य प्रदेशः 11 मई 2024 नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ 25 खंडपीठ द्वारा लगभग 421 केसेस का निराकरण - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 11 May 2024

जिला सेवा प्राधिकरण जिला नर्मदापुरम मध्य प्रदेशः 11 मई 2024 नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ 25 खंडपीठ द्वारा लगभग 421 केसेस का निराकरण


जिला सेवा प्राधिकरण जिला नर्मदापुरम मध्य प्रदेशः 

11 मई 2024 नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ

25 खंडपीठ द्वारा लगभग 421 केसेस का निराकरण


नर्मदा पुरम। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के तत्वाधान में एवं प्रधान जिला एवं सेशन न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नर्मदापुरम के निर्देशानुसार 11 मई को जिला नर्मदापुरम में न्यायालय परिसर एवं तहसील न्यायालय इटारसी, पिपरिया, सोहागपुर, सिवनीमालवा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।

    जिला न्यायालय में प्रातः 10:30 बजे प्रधान जिला एवं सेशन न्यायाधीश/अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। उक्त शुभारंभ कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश हितेंद्र कुमार मिश्रा, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय पी डी शर्मा, जिला न्यायाधीश ज़फर इक़बाल अभिनव जैन, श्रीमती रितु कटारिया वर्मा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, डिस्ट्रिक्ट रजिस्ट्रार शिवचरण पटेल,श्रीमती प्रियंका रतोनिया सिविल जज सीनियर डिवीज़न, श्रीमती स्वाति कौशल, श्रीमती रूचि पाण्डेय, सिविल जज जूनियर डिवीज़न जिला विधिक सहायता अधिकारी अंकिता शांडिल्य एवं अन्य विभाग के पदाधिकारी सहित दीपक जैन अध्यक्ष अभिभाषक संघ, सचिव मनोज जराठे, लीगल ऐड डिफेन्स कॉउंसल्स सतीश तिवारी, अनंत तिवारी, पंकज तिवारी, मंगल सिंह परिहार, श्रीमती पूजा अवस्थी, सुश्री पंखुड़ी बराड़िया, रेखा सराठे, शिवानी राजपूत एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

    उल्लेखनीय है कि लोक अदालत के लिए जिला न्यायालय नर्मदापुरम में कुल 25 खंडपीठ का गठन किया गया । जिसमें राजीनामा योग्य, दांडिक प्रकरण, चेक अनादरण से संबंधित प्रकरण, बैंक वसूली प्रकरण मोटर दुर्घटना दावा, वैवाहिक प्रकरण श्रम विभाग भूमि अधिग्रहण सिविल प्रकरण एवं बिजली व पानी के बिल से संबंधित प्रकरणों का निराकरण आपसी राजीनामा के आधार पर कुल 421 लंबित प्रकरण एवं 418 प्री लिटीगेशन का निराकरण किया गया।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here