जिले में अब बीमारी रहित टसर रेशम के अण्डे प्राप्त हो सकेंगे - जिला रेशम अधिकारी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 11 May 2024

जिले में अब बीमारी रहित टसर रेशम के अण्डे प्राप्त हो सकेंगे - जिला रेशम अधिकारी


 


जिले में अब बीमारी रहित टसर रेशम के अण्डे प्राप्त हो सकेंगे - जिला रेशम अधिकारी


नर्मदापुरम। जिले के टसर रेशम उत्पादकों को उच्च गुणवत्ता के टसर रेशम कृमियों के अण्डे प्राप्त हो सके, इसके लिए डिसीज मानीटरिंग टीम केन्द्रीय रेशम बोर्ड रॉची बिहार की टीम जिसमें वैज्ञानिक एसटीओ श्रीनाथ वाय एस बालाघाट एवं एसटीओ बावस्कर, जिला रेशम अधिकारी नर्मदापुरम एवं डीएन तिवारी ने गुरूवार 9 मई को टसर कौसा बीजगार डोकरीखेड़ा पिपरिया का भ्रमण कर भंडारित टसर ककून का माइक्रोस्कोपिक परीक्षण कर डिसीज मानीटरिंग रिपोर्ट प्रस्तुत की है। 

जिला रेशम अधिकारी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि भ्रमण दल में शामिल अधिकारियों/ कमेटी ने बताया कि भंडारित टसर ककून की गुणवत्ता अण्डे उत्पान के लिए उपयुक्त है। जिला रेशम अधिकारी ने बताया है कि जून 2024 से जिले के उत्पादको को प्रारंभ होने वाली टसर फसल के लिए बीमारी रहित टसर रेशम के अण्डे प्राप्त हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि जिले के उत्पादको की आय में वृद्धि होगी तथा जिले में टसर ककून उत्पादन की बढ़ोत्तरी संभव होगी। 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here