फ़िल्म "छू ले आसमान" का पोस्टर हुआ लांच, जल्द होगी फिल्म रिलीज - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 13 May 2024

फ़िल्म "छू ले आसमान" का पोस्टर हुआ लांच, जल्द होगी फिल्म रिलीज


 

फ़िल्म "छू ले आसमान" का पोस्टर हुआ लांच, जल्द होगी फिल्म रिलीज


नर्मदापुरम - आज की युवा पीढ़ी और माता-पिता की परिस्थिति पर आधारित फ़िल्म "छू ले आसमान" का सोमवार को पोस्टर लांच हुआ। नर्मदापुरम के लेखक निर्देशक व कलाकारों की टीम द्वारा बहुत ही बढ़िया विषय पर यह मूवी "छू ले आसमान" इसी हफ्ते सभी के बीच आ सकती है। 

फिल्म की कहानी कि यदि बात की जाए तो फिल्म में आज की युवा पीढ़ी और माता-पिता की परिस्थिति का बहुत सुंदर चित्रण किया गया है। फ़िल्म टीम ने गारंटी दी है कि फिल्म को देखने के बाद पत्थर दिल इंसान की आंखें भी भर आएगी। इस फिल्म की कहानी वैभव पंडित ने लिखी है। जो फिल्म के निर्माता और निर्देशक भी हैं। फ़िल्म में सचिन "हरि" ने अपना बहुत ही सधा हुआ अभिनय किया है। 

फ़िल्म में  विजय चौकसे, संजय श्रोती, निक्की, आरती, अखिलेश खण्डेलवाल, रिपुसूदन सिंह, ममता राजपूत, पीताम्बर जोशी, शफीक खान, इशिता मालवीय एवं अन्य कलाकारों ने अभिनय किया है। वही कैमरा नावेद अली और एडिटर है सचिन गौर, आर्ट डायरेक्टर संजय रारैया, लाइट विराट चौहान, मेकअप मंजुला द्विवेदी और आयुषी बाथरे।  फ़िल्म की शूटिंग नर्मदापुरम और आसपास की लोकेशन पर हुई है।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

स्प्रिंगडेल्स स्कूल में सीबीएसई के दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  *स्प्रिंगडेल्स स्कूल में सीबीएसई के दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न एके एन न्यूज नर्मदा पुर...

Post Top Ad

Responsive Ads Here