आरोपियों ने युवक को बेल्ट से मारा फिर वीडियो बनाया, आरोपी फरार मामला किडनैपिंग का
नर्मदापुरम। शहर में आए दिन मारपीट की घटनाएं बढ़ रही हैं। शनिवार को वार्ड 13 आदर्श नगर आईटीआई निवासी अजय कहार के साथ कुछ लोगों ने जमकर मारपीट कर दी।
लड़की से बात करने को लेकर विवाद शुरू हुआ और फिर अजय को किडनैप कर सुनसान जगह ले गए और वहां पर सूरज, शिवा और सौरव ने अजय के साथ जमकर मारपीट की। उसे केबल से बुरी तरह पीटा गया, जिससे उसके पीठ पर लाल निशान पड़ गए और हाथ, गाल, पैर में भी काफी चोटें आई हैं । अजय ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि धारा 294, 323, 506 34 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। अभी तक आरोपियों कि गिरफ्तारी नहीं हुई है।
यह है पूरा मामला
पुलिस ने बताया कि अजय मजदूरी करता है। वह आदर्श नगर से सतरस्ते जा रहा था। सांई नाथ एसटीडी के पास पहले उसके मोहल्ले में रहने वाले सूरज, शिवा और सौरभ उसे मिल गए। उन्होंने लड़की से बात करने को लेकर विवाद किया फिर उसे सुनसान जगह में लेकर केबिल से पूरी तरह मारपीट कर दी, जबकि फरियादी ने कहा था कि वह बात नहीं करेगा लेकिन आरोपी नहीं माने उसकी जमकर पिटाई की जिससे उसे काफी चोटें आई हैं।
आरोपियों ने केबिल से पिटाई कर बनाया वीडियो, वायरल करने की दी धमकी
फरियादी को किडनैप कर पुलिया के पास ले गए और मारपीट का वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी दी । आरोपियों के पास वीडियो बनाकर रखा है । उन्होंने कहा कि तुम शिकायत वापस ले लो नहीं तो तुम्हारा वीडियो वायरल कर देंगे । अजय ने यह पूरी बात अपने पिता और परिजनों को बताई । जिस पर पिता ने पुलिस थाना कोतवाली में शिकायत की। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
परिजनों ने आरोपियों पर धारा बढ़ाने की मांग पुलिस से की है
अजय कहार के परिजनों ने कहा कि उनके पुत्र के साथ मारपीट हुई है। पुलिस आरोपियों पर धारा बढ़ाए। केबिल से बुरी तरह उसके पुत्र को पीटा गया और उसकी काफी चोटें आई है लाल निशान पड़ गए हैं । पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

No comments:
Post a Comment