जय हो समिति के नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान का 223 वा सप्ताह - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 12 May 2024

जय हो समिति के नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान का 223 वा सप्ताह


 

जय हो समिति के नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान का 223 वा सप्ताह


नर्मदापुरम। जय हो सामाजिक कल्याण समिति के सदस्यों ने रविवार को विवेकानंद घाट पर सफाई अभियान का आयोजन कर क्षेत्रवासियों को सफाई के प्रति जागरूक किया। गर्मियों का मौसम आ चुका है तथा जहां-तहां गंदगी पड़ी रहने से जहां एक और घाट की सुंदरता को ग्रहण लगता है वहीं मच्छर तथा गंदगी से होने वाली बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है तथा इसी बात को मध्यनजर रखते हुए समिति के अध्यक्ष अर्पित मालवीय, समिति सदस्य जतिन यादव, संजू प्रजापति, अंकित सागर, कौशिक बावरिया, विकास गुप्ता, राजेंद्र यादव, अनुराग वर्मा, किशन सराठे, सागर पटैल, अविनाश रैकवार, लोकेश विश्नोई, विक्रम बावरिया, पीतम चक्रवर्ती, निलेश बावरिया सहित स्थानीय युवाओं ने घाट की साफ-सफाई की। इस सफाई अभियान के तहत श्रद्धालुओं को सफाई के प्रति जागरूक भी किया गया।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here