कलेक्टर ने किया पचमढ़ी स्थित पोलो उद्यान का निरीक्षण
फल बहार की नीलामी के सम्बन्धी जानकारी ली। जिसकी कलेक्टर द्बारा सराहना की
उद्यान मे नवाचार के तहत पौधरोपण का अवलोकन कर कार्य की प्रशंसा की।
नर्मदापुरम। कलेक्टर द्बारा पोलो उद्यान पचमढ़ी का रविवार को भ्रमण व निरीक्षण किया। उद्यान के फल बगीचों आम,चीकू, लीची, नाशपाती का अवलोकन किया। फलबहार की नीलामी के सम्बन्धी जानकारी ली। जिसमें आम रू 231795, लीची रू 301002, नाशपाती रू 455795, चीकू रू 8500 मे नीलामी हुई। जिसकी कलेक्टर द्बारा सराहना की गई।
उद्यान मे नवाचार के तहत सेव , आडू , आलू बुखारा, खुमानी के पौधरोपण का अवलोकन कर कार्य की प्रशंसा की। उद्यान में उत्पादित एवं उपलब्ध कलमी आम के पौधों के विवरण के संबंध में चर्चा की गई एवं वर्षाकाल मे हरियाली महोत्सव, मनरेगा पौधरोपण में पौधे विकृय कराने के लिए आश्वासन दिया।भ्रमण के समय सहायक संचालक उद्यान आर.एस.शर्मा ,संयुक्त संचालक उद्यान प्रशिक्षण एम.एम.भट्ट , सहायक संचालक प्रशिक्षण सोमनाथ राय व उद्यान अमला उपस्थित रहा।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


No comments:
Post a Comment