घाटों पर सिंगल यूज़ पॉलिथीन का उपयोग वर्जित- अंकिता शांडिल्य
नर्मदा पुरम। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, म. प्र. उच्च न्यायालय, जबलपुर के तत्वाधान में, प्रधान जिला एवं सेशन न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नर्मदापुरम के निर्देशानुसार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शशि सिंह के मार्गदर्शन में,जिला विधिक सहायता अधिकारी अंकिता शांडिल्य के नेतृत्व में पंच -जा योजना के अंतर्गत प्रोजेक्ट स्वच्छ नर्मदा, पॉलीथिन मुक्त नर्मदा रविवार को श्रीमति प्रियंका रतोनिया की अध्यक्षता में सेठानी घाट, नर्मदापुरम में सफाई अभियान के अंतर्गत कर घाट की सफाई की गई।
उक्त अभियान में श्रीमती प्रियंका रतोनिया सिविल जज सीनियर डिवीज़न एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी अंकिता शांडिल्य द्वारा सभी नर्मदापुरम निवासियों से घाट को साफ किये जाने की एवं कचरे को नर्मदा नदी में प्रवाहित ना करें ऐसी अपील की गई। साथ ही घाटों पर सिंगल यूज़ पॉलिथीन का उपयोग वर्जित है के बारे में सेठानी घाट पर स्थित समस्त दुकानदारों को जानकारी दी।
उक्त अभियान में सेठानी घाट, मगलवाड़ा घाट में एकत्रित गन्दगी की सफाई जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नर्मदापुरम की टीम द्वारा की गई।
उक्त अभियान में अंकिता शांडिल्य जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा बताया गया कि पंच जा योजना के अंतर्गत तैयार प्रोजेक्ट स्वच्छ नर्मदा, पॉलीथिन मुक्त नर्मदा को सफल बनाने हेतु हर सप्ताह सेठानी घाट की सफाई करवाई जाती है। अंकिता शांडिल्य द्वारा बताया गया दुनिया का करीब 70 प्रतिशत हिस्सा पानी से घिरा हुआ है। लेकिन उसमें से पीने योग्य पानी लगभग 3 प्रतिशत है। 97 फीसदी पानी ऐसा है जिसे हम पीने के लिए इस्तेमाल में नहीं ला सकते।
पूरी दुनिया केवल 3 प्रतिशत पानी में जीवित है। जल संसाधन मंत्रालय रिपोर्ट के अनुसार अगर बात करें तो भारत में प्रति वर्ष इस्तेमाल में लाए जाने वाले जल की शुद्ध मात्रा 1,121 बिलियन क्यूबिक मीटर है। आने वाले साल 2025 में पीने वाले पानी की मांग 1093 रहने वाली है। वहीं साल 2020 में पानी की मांग 1093 से बढ़कर 1447 पहुंच सकती है। पंच जा योजना के अंतर्गत एवं इस वर्ष की थीम के अनुसार (Leveraging Water For Peace) जिसके लिए हमारी टीम प्रत्येक सप्ताह के शनिवार के दिन सुबह 7 से 9 बजे तक नर्मदाघाटों की सफाई कर घाटों को स्वच्छ करने में मदद करती है।उक्त कार्यक्रम में श्रीमती प्रियंका रतोनिया सिविल जज सीनियर डिवीज़न , अंकिता शांडिल्य जिला विधिक सहायता अधिकारी, पैरा लीगल रेखा सराठे, शिवानी राजपूत, अंजना स्वरंकार सहित नगरपालिका स्टाफ द्वारा सेठानी घाट नर्मदापुरम में सफाई की।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


No comments:
Post a Comment